Home / Sports / 26 खिलाड़ी मंडल स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल्स में चयनित

26 खिलाड़ी मंडल स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल्स में चयनित

मुरादाबाद। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सोनकपुर स्पोर्टस स्टेडियम मुरादाबाद में रविवार को सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया। जिसमें 26 खिलाड़ियों का मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स में चयन किया गया। उक्त चयनित खिलाड़ी 13 व 14 अगस्त को राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगें।
इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी प्रेम कुमार, उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के संयुक्त सचिव डाॅ अजय पाठक, एथलेटिक्स प्रशिक्षिका ललिता चौहान, बास्केटबाल प्रशिक्षिका निशा, बैडमिन्टन प्रशिक्षक माे आसिफ सिद्दीकी, खो-खो प्रशिक्षक धीरज सिंह, क्रीड़ा विभाग के प्रधान सहायक सीएल वर्मा, कनिष्ठ सहायक प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे। इस दाैरान मुरादाबाद के विभिन्न विभागों के राज्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 यूथ टेस्ट दूसरा दिन: एकांश सिंह के शतक के बाद भारत की सधी शुरुआत

चेल्म्सफोर्ड।एकांश सिंह के जुझारू शतक की बदौलत इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 309 रन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *