भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 6736 नए पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इनमें संगरोध केंद्र से 3774 तथा स्थानीय संक्रमण के 2962 मामले शामिल हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 788, बालेश्वर जिले में 71, बरगढ़ जिले में 405, भद्रक जिले में 206, बलांगीर जिले में 144, बौध जिले में 262, कटक जिले में 362, देवगढ़ जिले में 64, ढेंकानाल जिले में 178, गजपति जिले में 80, गंजाम जिले में 196, जगतसिंहपुर जिले में 106, जाजपुर जिले में 374, झारसुगुड़ा जिले में 120, कलाहांडी जिले में 241, कंधमाल जिले में 85, केंद्रापड़ा जिले में 24, केंदुझर जिले में 24, खुर्दा जिले में 517, कोरापुट जिले में 219, मालकानगिरि जिले में 98, मयूरभंज जिले में 34, नवरंगपुर जिले में 282, नयागढ़ जिले में 207, नुआपड़ा जिले में 48, पुरी जिले में 265, रायगड़ा जिले में 123, संबलपुर जिले में 309, सोनपुर जिले में 82, सुंदरगढ़ जिले में 720 तथा स्टेट पूल में 102 कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.
आंकड़े एक नजर में
- नये स्वस्थ हुए 10635
- अब तक कुल परीक्षण 11552985
- अब तक कुल पाजिटिव 732739
- अब तक कुल स्वस्थ्य हुए 623628
- अब तक कुल मौत 2,618
- अब तक कुल सक्रिय मामले 106440
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।

