Home / Odisha / 11 दिवसीय शिशिर सरस मेला भुवनेश्वर के प्रदर्शनी मैदान में शनिवार से

11 दिवसीय शिशिर सरस मेला भुवनेश्वर के प्रदर्शनी मैदान में शनिवार से

  • इसमें 300 स्टाल रहेंगे. 25 प्रदेश होंगे  शामिल

भुवनेश्वर – पंचायतीराज व पेयजल विभाग के अंतर्गत ओरमास संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय शिशिर सरस मेला का आयोजन  शनिवार से होगा।  भुवनेश्वर के इडको प्रदर्शनी मैदान में आयोजित होने वाले यह मेला 11 दिनों तक चलेगा। इस बार शिशिर सरस मेले में कुल 300 स्टाल रहेंगे। मेले को प्लास्टिक व पोलीथिन मुक्त रखा जाएगा। इस बार मेले में 25 प्रदेश शामिल होंगे। इस मेले में 12 स्टालों में फूड कोर्ट खोला जाएगा। इसमें 8 राज्य जैसे बिहारगुजरातमहाराष्ट्रतेलंगानाछत्तीसगढ़झारखंडहरियाणा व केरल के  पारंपारिक खाद्य सामग्री के साथ ओडिशा के खाद्य सामग्री भी लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा। इसी तरह राज्य तथा राज्य बाहर की पोशाक व हैंडलूम सामग्री को लेकर एक फैशन शो का भी आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक संध्या में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शास्त्रीय नृत्यसंगीत,लोकनृत्य व व्यंग का लोग आनंद ले सकेंगे। मेले में उत्तर पूर्व के राज्यों को बांस उद्योग सामग्रीघर को सजाने वाले फुलगरम पोशाकउत्तर प्रदेश के हैंडलूमशिल्करट आइरन सामग्रीमध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की पारंपारिक पोशाक आदि उपलब्ध होगा। इसके अलावा राज्य के 30 जिलों के स्वयं सहायक समूह व उत्पादनकारी समूहों के द्वारा तैयार सामग्री मेले में बिक्री की जाएगी। इस मेले में 12 स्टालों में फूड कोर्ट खोला जाएगा। इसमें 8 राज्य जैसे बिहारगुजरातमहाराष्ट्रतेलंगानाछत्तीसगढ़झारखंडहरियाणा व केरल के  पारंपारिक खाद्य सामग्री के साथ ओडिशा के खाद्य सामग्री भी लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा। इसी तरह राज्य तथा राज्य बाहर के पोशाक व हैंडलूम सामग्री को लेकर एक फैशन शो का भी आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक संध्या में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें शास्त्रीय नृत्यसंगीत,लोकनृत्य व व्यंग का लोग  आनंद ले सकेंगे। मेले में उत्तर पूर्व के राज्यों को बांस उद्योग सामग्रीघर को सजाने वाले फुलगरम पोशाकउत्तर प्रदेश के हैंडलूमशिल्करट आइरन सामग्रीमध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के पारंपारिक पोशाक आदि उपलब्ध होगा। इसके अलावा राज्य के 30 जिलों के स्वयं सहायक समूह व उत्पादनकारी समूहों के द्वारा तैयार सामग्री मेले में बिक्री की जाएगी। पिछले साल इस मेले में 14 करोड़ रुपये की सामग्री की बिक्री हुई थी। इस बार इस मेले में 15 करोड़ रुपये की बिक्री होने का अनुमान है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …