Home / Odisha / स्थापना दिवस पर महात्मा गांधी को याद किया अश्विनी ने

स्थापना दिवस पर महात्मा गांधी को याद किया अश्विनी ने

संबलपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का 134 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस खास अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि  झूठी राजनीति के लिए आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  एवं कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद कांग्रेस का वास्तविक कार्यकर्ता अपने पद से विचलित नहीं है। कांग्रेस को जानने एवं पहचानने वाले लोग आज भी महात्मा गांधी के पदचिंह्नों पर चलकर पार्टी के जनाधार को आगे बढ़ा रहे हैं। आनेवाले दिनों में भी उनका यह प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को जाननेवाले लोग आज भी कांग्रेस के साथ हैं और आगे भी उनका योगदान लगातार बना रहेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सुरेश्वर मिश्र, जगदीश नंद, रवि पाणिग्राही, दुर्योधन गरडिया, निरंजन त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश साहाणी, अशोक बेरिहा, सुतपा मित्र, सुरेखा साहू, शिवव्रत प्रधान, सुरमा साहू, सुमित षडंगी, दीनबंधू परिडा, त्रिलोचन पुरोहित, प्लावन बहीदार, विकास बेहेरा, मनोरंजन दास, अनंत होता, शरत महापात्र, कृष्णचंद्र बाबू, चित्तरंजन देवता, सदानंद धल, मोहम्मद मुख्तार, शेख शाहीन, रेणू करीम, सस्मिता देहूरी, परीक्षित नायक, गोपाल पंडा, नियती सेन, शेख हासिम एवं भीष्म स्वांई समेत पार्टी के अनेकों पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

Share this news

About desk

Check Also

नई आबकारी नीति इसी माह के अंत तक लागू होगी

तीन वर्षों तक रहेगी प्रभावी दीर्घकालिक सोच के साथ व्यापक नीति की तैयारी – पृथ्वीराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *