भुवनेश्वर । जगतसिंहपुर जिले के पारादीप में जेएसडब्लू ग्रुप के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने दस इंजीनियरिंग छात्रों को मंगलवार रात को गिरफ्तार करने के बाद दस और लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि कंपनी द्वारा नौकरी दिये जाने संबंधी आश्वासन को पूरा न करने के खिलाफ कुछ लोगों ने कंपनी के कार्यालय में घुस कर भारी तोड़फोड़ की थी। कंपनी के विभिन्न फर्निचर व अन्य चीजों को तोड़ दिया गया था। पुलिस को इसे रोकने के लिए सामान्य लाठीचार्ज करनी पड़ी थी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
