Home / Odisha / दिल्ली सरकार करेगी ओडिशा दिवस का भव्य आयोजन

दिल्ली सरकार करेगी ओडिशा दिवस का भव्य आयोजन

  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरी में महाप्रभु के दर्शन के बाद की घोषणा

  • देश और दिल्ली की प्रगति के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा

  • जगन्नाथ धाम में पहली बार दर्शन

पुरी। दिल्ली सरकार ने ओडिशा दिवस को भव्य तरीके से मनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरी स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन कर भगवान से देश और दिल्ली की प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली पुरी यात्रा थी।  मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जगन्नाथ धाम के दर्शन का सौभाग्य मिला। अमावस्या के पावन अवसर पर भगवान से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और दिल्ली को प्रगति के पथ पर ले जाने का प्रयास सफल हो।

उत्कल दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दिल्ली और ओडिशा में रहने वाले सभी ओड़िया समुदाय के लोगों को उत्कल दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास में ओडिशा के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है और वे दिल्ली का अभिन्न हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि दिल्ली सरकार हमेशा ओड़िया समुदाय के साथ खड़ी है और उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

महाप्रभु के आशीर्वाद से विकसित दिल्ली का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से हम एक विकसित दिल्ली के लिए कार्य करने जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ओडिशा दिवस को भव्य तरीके से मनाएगी, ताकि ओड़िया संस्कृति और परंपराओं का सम्मान हो सके।

पुरी सांसद और कानून मंत्री रहे साथ

इस मौके पर पुरी लोकसभा सांसद डॉ संबित पात्र और ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने पुरी स्थित राजभवन में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

डॉ देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि  

इसके अलावा, शुक्रवार को भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this news

About desk

Check Also

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा हिंदू नववर्ष उत्सव मनाया गया

 250 से अधिक सेविका और बहनों ने भाग लिया भुवनेश्वर। राष्ट्र सेविका समिति की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *