अनुगुल. ओडिशा के गजपति जिले में गांजा ले जाते समय पुलिस स्टिकर लगा एक वाहन पकड़ा गया। मोहना पुलिस को इस संबंध में एक विश्वसनीय सूचना मिली और उन्होंने वाहन को रोक लिया गया। खबरों के मुताबिक, मोहना के अथरनाला इलाके के पास गश्त के दौरान पुलिस वाहन ने झारखंड पुलिस के स्टीकर लगे एक वाहन को रोका और चालक से पूछताछ की लेकिन वाहन चालक मोहना पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिससे मोहना पुलिस को संदेह हुआ जिसके बाद वाहन की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया । पुलिस ने वाहन चालक सहित एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वाहन में दो क्विंटल गांजा था।आगे बता दें कि झारखंड से दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।उनकी पहचान सुनील कुमार जादव और अरुण भारत के रूप में की गई है।पुलिस ने बताया कि, गांजा मोहना से झारखंड ले जाया जा रहा था।
