Home / Odisha / ओडिशा में 10 जगहों पर पारा 15 डिग्री से नीचे लुढ़का
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में 10 जगहों पर पारा 15 डिग्री से नीचे लुढ़का

  •  कोरापुट 11.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा

भुवनेश्वर। पिछले 24 घंटों में ओडिशा में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। यह जानकारी भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार, 10 स्थानों पर तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। कोरापुट 11.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। इसके बाद सुंदरगढ़ जिले में किरेई (12.3), कंधमाल में जी उदयगिरि (13.2) और दरिंगबाड़ी (13.5), कंधमाल में राउरकेला (13.9), सुंदरगढ़ और फूलबाणी 14, झारसुगुड़ा और अनुगूल 14.6 डिग्री सेल्सियस और केंदुझर (14.8) रहे। भुवनेश्वर और कटक में लगातार दूसरे दिन तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। भुवनेश्वर में पारा 18.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि कटक में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

ओडिशा में भी पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार सुबह तक राज्य के कुछ पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा के स्कूलों में अब अंडा न खाने वाले छात्रों को मिलेगा फल

पीएम पोषण योजना के तहत राज्य सरकार का निर्णय बच्चों को पोषण देने की पहल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *