Home / Odisha / ओडिशा में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक लुढ़का
ओडिशा में न्यूनतम तापमान

ओडिशा में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक लुढ़का

भुवनेश्वर। पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम तापमान (रात का तापमान) में 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में आई गिरावट के कारण ठंड बढ़ रही है। यह जानकारी आज बुधवार को यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी है। बताया गया है कि

उत्तर और उत्तर-पश्चिम से राज्य में प्रवेश करने वाली ठंडी शुष्क हवा के प्रभाव के कारण तापमान में गिरावट आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय केंद्र के अनुसार, राज्य के पहाड़ी इलाकों में रात का सबसे कम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस जी उदयगिरि और कोरापुट में दर्ज किया गया, जबकि मैदानी इलाकों में किरेई और फुलबाणी में यह क्रमशः 12.7 डिग्री सेल्सियस और 13.0 डिग्री सेल्सियस था।

इस खबर को भी पढ़ेंः-गुप्ता पावर्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को मिला ओडिशा स्टेट निर्यात अवार्ड

ओडिशा में न्यूनतम तापमान गिरावट आने से बुधवार की सुबह राजधानी भुवनेश्वर घने कोहरे की आगोश में नजर आई। आईएमडी ने कहा कि सक्रिय दबाव के कारण उत्तर-पश्चिम और उत्तर से शुष्क-ठंडी हवा चल रही है।

आईएमडी के अनुसार, रात के तापमान में गिरावट के साथ पूरे राज्य में, विशेष रूप से कंधमाल, कोरापुट, रायगड़ा, मालकानगिरि, नवरंगपुर, कलाहांडी और गजपति के पहाड़ी इलाकों में ठंड का अनुभव होगा। मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर तक ओडिशा में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना जतायी है।

 

Share this news

About admin

Check Also

ओडिशा सरकार का ग्रामीण विकास पर फोकस

 कनेक्टिविटी मजबूत करने को बनेगी 500 किमी आपदा-रोधी ग्रामीण सड़कें  1,000 करोड़ की लागत से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *