-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
भुवनेश्वर। पिपिलि के पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता युधिष्ठिर सामंतराय का निधन हो गया है। भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में चिकित्साधीन स्थिति में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 73 वर्ष के थे। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
उल्लेखनीय है कि वह 1995 से 2000 तक पिपिलि से विधाय़क चुने गये थे। वह कांग्रेस के एक अच्छे संगठन माने जाते थे। उनके निधन से पिपिलि इलाके में शोक व्याप्त है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पूर्व विधायक सामंतराय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पिपिलि विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक युधिष्ठिर सामंतराय के देहांत होने की बात जान कर मैं दुःखी हूं। जननेता के रुप में लोगों की उन्नति तथा कल्याण के लिए उनका समर्पित प्रयास हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनकी अमर आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ-साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
