Home / Odisha / गांधी जयंती पर नवीन पटनायक ने विपक्ष पर साधा निशाना

गांधी जयंती पर नवीन पटनायक ने विपक्ष पर साधा निशाना

  • विपक्षी दलों को जनविरोधी और विकास विरोधी करार दिया

  • गांधी जयंती पर बीजद ने शुरू की जनसंपर्क यात्रा

  • विकास के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता – मुख्यमंत्री

  • कहा-ओडिशा के विकास से विपक्षी नाखुश

हेमन्त कुमार तिवारी, भुवनेश्वर।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को विपक्षी दलों को जनविरोधी और विकास विरोधी करार देकर उन पर हमला बोला। पटनायक ने आज गांधी जयंती के अवसर पर शुरू की गई बीजू जनता दल की जनसंपर्क पदयात्रा को संबोधित करते हुए ऐसी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल ओडिशा की विकास यात्रा से खुश नहीं हैं। अब लोगों को झूठी जानकारी देकर गुमराह करना ही उनका एकमात्र काम बन गया है। जब भी चुनाव आते हैं तो ऐसा होता है। लेकिन लोगों ने हमेशा उन्हें इसके लिए खारिज कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि गांधी जयंती के अवसर पर आज से बीजद ने अपना जनसंपर्क यात्रा शुरू कर दी है। एकाम्र चुनाव क्षेत्र के बड़गड़ इलाके से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जनसंपर्क यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर गांधीजी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ओडिशा के विकास से विपक्षी पार्टियां खुश नहीं हैं। लोगों को गलत जानकारी देने व भ्रमित करना विपक्ष का काम बन गया है। विपक्षी विकास विरोधी व जवविरोधी हैं। श्री जगन्नाथ मंदिर व श्री लिंगराज मंदिर के कार्य में भी उन्होंने बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया था। जनता ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मैं बीजद के कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि राज्य सरकार वे विकास के संदेश को वे घर-घर तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि आज से बीजद की जनसंपर्क यात्रा प्रारंभ हुई। गांधी जयंती से यह कार्यक्रम शुरू हुआ। गांधी जी हमें हमेशा प्रेरणा देते रहे हैं। पटनायक ने कहा कि बीजू जनता दल गरीब, महिला, युवा, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लिए कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण हमारा फोकस है। बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में गेम चेंजर हुआ है। स्कूल ट्रान्स्फर्मेंशन, खाद्य सुरक्षा व खेल के क्षेत्र में ओडिशा उदाहरण बना है।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं चार बार के विधायक जॉर्ज तिर्की का निधन

    68 वर्ष की आयु में भुवनेश्वर स्थित एक निजी अस्पताल में ली अंतिम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *