-
सुबह 11:30 बजे राजधानी भुवनेश्वर और संबलपुर रहे सबसे अधिक गरम
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और कटक समेत कई जिलों में गरज और तेज हवा के साथ हुई भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि इससे निचले इलाके में पानी जम गया। इससे पहले ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और संबलपुर आज गुरुवार सुबह 11:30 बजे राज्य के सबसे अधिक गरम शहर थे। दोनों शहरों में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
क्षेत्रीय भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आधिकारिक ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि राजधानी भुवनेश्वर और संबलपुर के बाद झारसुगुड़ा तीसरे स्थान पर था। जिले में आज सुबह 11.30 बजे 38.4 डिग्री सेल्सियस डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
हालांकि, आईएमडी ने चेतावनी दी है कि पूरे राज्य में और पांच दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। लू के कारण पश्चिमी ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बढ़ सकता है, जबकि राज्य के तटीय क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा। आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सोमवार सुबह 11:30 बजे तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस,
हीराकुद में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस चांदबली में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस, केंदुझर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस, बालेश्वर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस, पुरी में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस,
पारादीप में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस तथा गोपालपुर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
