मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पंडित रघुनाथ मुर्मू की समाधि इलाके के विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा दी गई योजना को मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दिया है। इसके अनुसार दांडबोस–कापिबुरु में पंडित मुर्मू की समाधि पीठ के विकास के लिए 75 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसी स्थान पर और 75 लाख रुपये की राशि खर्च कर एक ध्यान केन्द्र बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ कापिबुरु दीवार व कनेक्टिंग रोड के विकास के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। वहां एक आडिटोरियम व शोध केन्द्र भी स्थापित होगा। इसमें कुल 2 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। बाहर से आने वाले पर्य़टकों की सुविधा के लिए डार्मिटरी व अन्य सुविधाओं के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। दांडबोस, बिदु चांदान बाहागाल के विकास तथा मारांग आहारा पुष्करिणी के लिए एक करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसके साथ-साथ पेयजल, विद्युतीकरण के लिए 80 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
![](https://indoasiantimes.com/wp-content/uploads/2021/07/IAT-NEWS-660x330.jpg)