-
अगले 48 घंटों में भीषण शीतलहर की स्थिति रहने का पूर्वानुमान
भुवनेश्वर। ओडिशा में शीतलहर का कहर जारी है। कोरापुट जिले के सिमिलिगुड़ा में शनिवार की रात न्यूनतम न्यूनतम (रात) तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। यहां हड्डी कंपाने वाली ठंड से लोगों का हाल बुरा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ओडिशा के कई हिस्से पिछले कुछ दिनों से तीव्र शीतलहर की स्थिति से जूझ रहे हैं और फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग ने कल ओडिशा के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति की संभावना जताते हुए पीली चेतावनी जारी की थी। अब मौसम विभाग ने आज कहा है कि अगले 48 घंटों में भीषण शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। कटक और भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 11.5 और 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार,
सिमिलीगुड़ा राज्य का सबसे अधिक ठंड शहर रहा, जहां तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद किरेई में 4.4 डिग्री सेल्सियस, जी उदयगिरि में 4.6 डिग्री सेल्सियस, फूलबाणी में 5 डिग्री सेल्सियस, राउरकेला में 6.4 डिग्री सेल्सियस, सुंदरगढ़ और कोरापुट में 6.5 डिग्री सेल्सियस तथा झारसुगुड़ा में 6.6 डिग्री सेल्सियस, दरिंगबाड़ी में 6.7 डिग्री सेल्सियस तथा केंदुझर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
