Sun. Apr 13th, 2025
  •  घना कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भुवनेश्वर। ओडिशा में अगले 48 घंटे के बाद ठंड बढ़ने के की संभावना है तथा पारा के पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने की संभावना है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को देते हुए कहा कि अगले दो दिनों में ओडिशा के कई हिस्सों में न्यूनतम (रात) तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।
भुवनेश्वर स्थित आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र के अनुसार, कलाहांडी, कंधमाल, बलांगीर, सोनपुर, संबलपुर, झारसुगुड़ा, अनुगूल और सुंदरगढ़ जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे के दौरान कलाहांडी, कंधमाल, रायगड़ा, गजपति, कोरापुट, बौध, बलांगीर, सोनपुर, अनुगूल, ढेंकानाल, कटक, संबलपुर, झारसुगुड़ा, बरगढ़, सुंदरगढ़, देवगढ़, केंदुझर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की है, वे हैं कलाहांडी, कंधमाल, बलांगीर, सोनपुर, संबलपुर, झारसुगुड़ा, अनुगूल, सुंदरगढ़ जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद चार से पांच जनवरी के बीच कलाहांडी, कंधमाल, बलांगीर, सोनपुर, बौध, अनुगूल, ढेंकानाल, केंदुझर, देवगढ़, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, कटक जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। इसके बाद छह जनवरी की सुबह तह ओडिशा के जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

Share this news

By desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *