Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 252 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 252 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में 252 कोरोना के नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 43 संक्रमित मिले हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1332533 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1321857 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1437 है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 148 संगरोध से हैं, जबकि 104 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 29 जिले में हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 1, बालेश्वर जिले में 6, बरगढ़ जिले में 4, भद्रक जिले में 1, बलांगीर जिले में 5, बौध जिले में 4 संक्रमित मिले हैं। कटक जिले में 16, देवगढ़ जिले में 2, ढेंकानाल जिले में 1, गजपति जिले में 2, गंजाम जिले में 6, जगतसिंहपुर जिले में 1, जाजपुर जिले में 5, झारसुगुड़ा जिले में 1, केन्द्रापड़ा जिले में 5, केन्दुझर जिले में 1, खुर्दा जिले में 55 संक्रमित मिले हैं। कोरापुट जिले में 2, मयूरभंज जिले में 11, नवरंगपुर जिले में 8, नयागढ़ जिले में 13, नुआपड़ा जिले में 4, पुरी जिले में 13, रायगड़ा जिले में 5, संबलपुर जिले 10, सोनपुर जिले में 8, सुंदरगढ़ जिले में 40 तथा स्टेट पूल से 1 संक्रमित मिला है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में ताड़ के पेड़ काटने पर लगी रोक

काटने से पहले ओडिशा वन विभाग से अनुमति अनिवार्य ताड़ पेड़ काटने की छूट को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *