Home / Odisha / कटक में ‘सम्पत्ति होम’ का भव्य उद्घाटन

कटक में ‘सम्पत्ति होम’ का भव्य उद्घाटन

कटक। नवरात्र के पावन अवसर पर ‘सम्पत्ति होम’ का उद्घाटन अत्यंत सादगी, गरिमामय वातावरण एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किए।
उद्घाटन समारोह के मुख्य उद्घाटनकर्ता ओडिशा के माननीय सांसद राज्यसभा श्री देवाशीष सामंतराय, कटक के माननीय महापौर सुभाष सिंह, कटक-बारबाटी की माननीय विधायक श्रीमती सोफिया फिरदौस, कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रख्यात समाजसेविका श्रीमती उषा धनावत सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उक्त अवसर कटक एव भुवनेश्वर से अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतीक को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित कीं।
सभी अतिथियों ने इस शुभारंभ अवसर पर अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई तथा प्रतिष्ठान की सफलता एवं निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि ‘सम्पत्ति होम’ एक सम्पूर्ण ए टू जेड फर्निशिंग एवं होम डेकोर प्रतिष्ठान है, जहां घर की सुंदरता, साज-सज्जा और आराम से जुड़ी अनेक आवश्यक वस्तुएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रतिष्ठान में आकर्षक चादरें, पर्दे, सोफा कवर, वॉलपेपर, कार्पेट, आसन, टेबल मैट, दोहर, कुशन कवर, कुशन, तकिए एवं मैट्रेस सहित फर्निशिंग की विविध रेंज उपलब्ध है।
प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी पसंद, आवश्यकता एवं बजट के अनुरूप उचित एवं किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना है, ताकि हर घर को सुंदर, आकर्षक और आरामदायक बनाया जा सके।
नवरात्र के इस शुभ अवसर पर प्रारंभ हुआ ‘सम्पत्ति होम’ का यह नया सफर ग्राहकों के विश्वास, संतुष्टि और सहयोग के साथ सफलता की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। प्रतीक मोड़ा एवम श्याम सुंदर मोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कटक में महानदी रिवरफ्रंट परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

    133.72 करोड़ रुपये होंगे खर्च     महानदी तट को आकर्षक पर्यटन और …