अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(अभाविप) की अयोध्या महानगर इकाई की ओर से अयोध्या विभाग कार्यालय पर झण्डारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर अभाविप अवध प्रांत के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रांत एसएफएस प्रमुख नागेंद्र सिंह, विभाग संगठन मंत्री अमन मिश्र, महानगर मंत्री सत्यम दूबे ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
परिषद की अवध विश्वविद्यालय इकाई द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारम्भ अवध प्रांत के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ देवेंद्र प्रताप मिश्र ने किया। तिंरगा यात्रा अवध विश्वविद्यालय परिसर से नाका चुंगी होते हुए नाका हनुमान गढ़ी से पुनः विश्वविद्यालय परिसर में आकर समाप्त की गई। तिरंगा यात्रा में अभाविप अयोध्या महानगर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
जिसमें प्रमुख रूप से महानगर मंत्री सत्यम दुबे, महानगर सह मंत्री अंश जायसवाल, पणनिति राय, महानगर संगठन मंत्री अंकित, विश्विद्यालय के संगठन मंत्री अश्वनी मोर्या, इकाई मंत्री याशनी, इकाई उपाध्यक्ष शेषमणि उत्तम ओझा, आशुतोष राणा, मनीष यादव,दुर्गेश तिवारी, नवनीत शुक्ला राघवेंद्र तिवारी, ऋषभ पांडेय, आकाश मिश्रा, अयोध्या कैण्ट नगर मंत्री कार्तिक तिवारी, शाश्वत कौशल सहित कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
