Home / National / कांग्रेस को उप मुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं: साव
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कांग्रेस को उप मुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं: साव

  • सिहदेव ने मन मसोसकर उप मुख्यमंत्री का पद स्वीकारा: बृजमोहन

रायपुर। टीएस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने देर रात एक बयान में कहा कि आदेश कांग्रेस पार्टी ने निकाला है, कांग्रेस पार्टी को उपमुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं है। साव ने कहा कि यह अधिकार मुख्यमंत्री का, राज्यपाल का है।

साव ने कहा कि जिसे ढाई साल मुख्यमंत्री बनाने का वादा था उसे 4 महीने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाया जाना टीएस सिंहदेव का अपमान है। उन्होंने कहा कि चला चली की बेला में कांग्रेस ने अपने अंतरकलह को मिटाने का यह प्रयास किया है। साव ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार, नशा और अराजकता का गढ़ बना रखा है। जनता के आक्रोश से कांग्रेस डरी हुई है इन सब फैसलों से अब कुछ नहीं होने वाला।

इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की टीएस सिंहदेव ने मन मसोसकर उप मुख्यमंत्री का पद तो स्वीकार कर लिया है परंतु वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्वीकार नहीं कर पाएंगे और जो 4 वर्ष तक अपमान का घूंट पीते रहे और जिन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा वे तब कुछ नहीं कर पाए तो अब क्या खाक कर पाएंगे।

पोस्ट – इण्डो एशियन टाइम्स
सभार – हिस

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भारतीय विद्या भवन और रूस के ऋषि वशिष्ठ संस्थान के बीच सांस्कृतिक सहयाेग को लेकर समझौता

नई दिल्ली। भारत और रूस के बीच सास्कृतिक सबंधाें में प्रगाढ़ता लाने के उदेश्य से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *