Home / National / भाजपा ने जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया, कैप्टन अमरिंदर बने कार्यसमिति सदस्य

भाजपा ने जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया, कैप्टन अमरिंदर बने कार्यसमिति सदस्य

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सांगठनिक नियुक्तियां करते हुए जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। साथ ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। कैप्टन ने हाल ही में अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय कर दिया था।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को सांगठनिक नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की। इसके तहत कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ ही सुनील जाखड़ और उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को राष्ट्रीय कार्यसमिति में स्थान दिया है।

विशेष आमंत्रित सदस्य कार्यसमिति सदस्य- उत्तराखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मदन कौशिक, छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पंजाब के वरिष्ठ नेता एस. राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी,मनोरंजन कालियाव अमनजोत कौर रामूवालिया को भाजपा कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है।

इसके अलावा, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

29 new desi MPs elected to House of Commons, sets new record

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *