Home / National / राष्ट्रपति मुर्मू का सैन्य अस्पताल में मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

राष्ट्रपति मुर्मू का सैन्य अस्पताल में मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

नई दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दाहिनी आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन रविवार को यहां सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में हुआ। सर्जरी सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि इससे पहले 16 अक्टूबर को आर्मी हॉस्पिटल में राष्ट्रपति मुर्मू की बायीं आंख का भी सफल ऑपरेशन किया गया था।

वहीं इसे लेकर आर्मी आरएंडआर अस्पताल की ओर से बताया गया कि ब्रिगेडियर एसके मिश्रा और उनकी टीम ने राष्ट्रपति मुर्मू का ऑपरेशन किया, जो सफल रहा। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनरेगा की उपेक्षा का आरोप लगाया

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *