Home / International / राष्ट्रपति मुर्मू ने मॉरीशस में अपने समकक्ष को ‘रूपे कार्ड’ भेंट किया
President Droupadi Murmu राष्ट्रपति मुर्मू ने मॉरीशस में अपने समकक्ष को ‘रूपे कार्ड’ भेंट किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने मॉरीशस में अपने समकक्ष को ‘रूपे कार्ड’ भेंट किया

पोर्ट लुइस। मॉरीशस यात्रा पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को मॉरीशस के अपने समकक्ष पृथ्वीराज सिंह रूपन से मुलाकात कर उपहार स्वरूप रूपे कार्ड भेंट किया। इसके साथ भारत तथा मॉरीशस के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की। ‘रूपे’ कार्ड को हाल ही में मॉरीशस में शुरू किया गया है।

द्रौपदी मुर्मू दिन में तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचीं। इस दौरान वह मंगलवार को देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक हैंडल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रेसिडेंशियल स्टेट हाउस में राष्ट्रपति रूपन के साथ गर्मजोशी से और सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।

‘एक्स’ पोस्ट में मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा गया है, दोनों नेताओं ने क्षमता निर्माण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं में सहयोग सहित अनूठे और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। पोस्ट के मुताबिक, मुर्मू ने आयुर्वेदिक उद्यान की भी सराहना की जो पिछले साल स्टेट हाउस के मैदान में स्थापित किया गया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि द्विपक्षीय वार्ता से पहले रूपन ने स्टेट हाउस में मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया। पोस्ट में मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा गया है, दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच रिश्तेदारी, संस्कृति और लोगों के बीच मजबूत संबंधों की ठोस नींव पर बने दीर्घकालिक और करीबी संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

मुर्मू ने आयुर्वेदिक उद्यान का भी दौरा किया, जिसे पिछले साल आयुष मंत्रालय के सहयोग से प्रेसिडेंशियल स्टेट हाउस में स्थापित किया गया था। विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति मुर्मू के आयुर्वेदिक उद्यान दौरे की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए रेखांकित किया, “ पारंपरिक चिकित्सा दोनों देशों के बीच साझेदारी का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।”

विदेश मंत्रालय ने पहले बताया था कि प्रधानमंत्री कुमार जगन्नाथ ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया, जो दोनों देशों के बीच करीबी संबंधों को दर्शाता है। राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान दो युद्धपोतों- आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी- के साथ भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी भी इस समारोह में हिस्सा लेगी।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि था राष्ट्रपति मुर्मू अपने मॉरीशस समकक्ष पृथ्वीराजसिंह रूपन और प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ द्विपक्षीय बैठक करने के अलावा मॉरीशस नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, वहां के उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश और देश के कई महत्वपूर्ण नेताओं से भी मुलाकात करेंगी।

इस खबर को भी पढ़ेंः-ऑस्कर में ‘ओपनहाइमर’ की धूम, ‘बेस्ट पिक्चर’ का खिताब

Share this news

About admin

Check Also

What is Hezbollah, the Lebanese group trading fire with Israel?

Hezbollah, an Iran-backed group, has been exchanging fire with Israel since Oct. 7, following the …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *