भुवनेश्वर । काम के लिए बाहर के राज्य के लिए ले जाते समय पुलिस ने 32 से अधिक मजदूरों को पुलिस ने छुड़ाने में सफलता प्राप्त की है। इन मजदूरों को बलांगीर जिले के तुरेईकेला स्टेशन से छुड़ाया गया। मजदूरों में 9 महिलाएं हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी दलाल के जरिये न लोगों को बाहर के राज्य में काम करने के लिए लिया जा रहा था। इस बारे में जानकारी मिलने के बाद बलांगीर पुलिस ने तुरेइकेला स्टेशन पहुंच कर इन लोगों को छुड़ाया। ये सारे लोग बेलपदा प्रखंड के हैं। पुलिस ने कहा कि इसके पीछे कौन हैं इसके बारे में जानकारी ली जा रही है। इन लोगों का पंजीकरण किया गया था या नहीं इस बारे में भी जांच की जा रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
