Home / Odisha / ओडिशा में बीजद के कई दिग्गज नेता भाजपा में शामिल

ओडिशा में बीजद के कई दिग्गज नेता भाजपा में शामिल

  • राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और बीजू महिला जनता दल की उपाध्यक्ष ज्योति पाणिग्राही और बरगढ़ से पूर्व सांसद प्रभास सिंह भाजपा में शामिल

  • बलांगीर के वरिष्ठ अधिवक्ता सरोज पाणिग्राही, नुआपड़ा से बीजद के सचिव रहे सरोज सागू व जिला युवा बीजद अध्यक्ष ने पकड़ा भाजपा का साथ

भुवनेश्वर। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ज्योति पाणिग्राही और बरगढ़ से पूर्व सांसद प्रभास सिंह समेत काफी संख्या में नेता आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। बलांगीर के वरिष्ठ अधिवक्ता सरोज पाणिग्राही भी भाजपा में शामिल हुए। भुवनेश्वर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती, वसंत पंडा व पार्टी के उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने ज्योति पाणिग्राही और सरोज पाणिग्राही को उत्तरीय पहना कर विधिवत रुप से भाजपा में शामिल कराया।

उनके साथ-साथ नुआपड़ा से बीजद के सचिव रहे सरोज सागू व जिला युवा बीजद अध्यक्ष हरिश पंडा व उनके सहयोगी भी आज भाजपा में शामिल हो गये। इस अवसर पर मोहंती ने कहा कि इन नेताओं के भाजपा मे शामिल होने के बाद बलंगीर व नुआपड़ा जिले में भाजपा को मजबूती मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले 11 अप्रैल को ज्योति पाणिग्राही ने बीजू जनता दल से त्यागपत्र दे दिया था। ज्योति पाणिग्राही बीजू महिला जनत दल की उपाध्यक्ष थीं।

अपने त्यागपत्र में ज्योति ने लिखा था कि बीजद अब पूर्व का बीजद नहीं रह गयी है। लोगों की सेवा के साथ-साथ पहले जैसी एकता या लोकतांत्रिक मूल्य नहीं बचे हैं। इतने शोर-शराबे के बीच उन्हें अकेल लग रहा है। पार्टी के नेता से मुलाकात संभव नहीं बो पा रहा है।

इसी तरह से बीजद छोड़ने के ठीक एक हफ्ते बाद बरगढ़ के पूर्व सांसद प्रभास सिंह नई दिल्ली में भगवा पार्टी के मुख्यालय में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद प्रभास सिंह ने कहा कि बीजद में कोई स्वाभिमान नहीं है और इसीलिए उन्होंने बीजद छोड़ी है।

सिंह ने कहा कि ओडिशा को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए डबल इंजन सरकार की जरूरत है। वहां भाजपा को सत्ता में आना चाहिए। ओडिशा में बदलाव की बयार चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो योजनाएं बनाई हैं, उनमें से कुछ को अभी भी लागू किया जाना बाकी है।

उल्लेखनीय है कि 2014 में प्रभास सिंह बीजेडी के टिकट पर बारगढ़ सीट से लोकसभा के लिए चुने गए। वह 2019 में भी टिकट के दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने इसके बजाय प्रसन्न आचार्य पर भरोसा किया। हालांकि, आचार्य हार गए। सिंह को इस बार टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन पार्टी ने परिणीता मिश्रा को टिकट दे दिया। इसके बाद उन्होंने बीजद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि बीजद के पास अब कोई सिद्धांत या आदर्श नहीं है।

गौरतलब है कि भाजपा ने पहले ही बरगढ़ लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पद्मपुर के पूर्व विधायक प्रदीप पुरोहित को बरगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार पार्टी ने इस सीट से सुरेश पुजारी को टिकट दिया था और उन्होंने जीत हासिल की थी। पुजारी को इस बार ब्रजराजनगर से विधानसभा सीट के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

cm naveen-01 नवीन पटनायक

नवीन पटनायक तूफानी दौरे में बरसे, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू

कहा- सभी पार्टियां कर रही हैं झूठा प्रचार चार जिलों में चलाया मैराथन चुनावी अभियान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *