Home / Odisha / पश्चिम ओडिशा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

पश्चिम ओडिशा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

  • महाजनसंपर्क में उड़ा कार्यकर्ताओँ का सैलाब

  • ओडिशा में डबल इंजन वाली सरकार बनाने का आह्वान

  • जेपी नड्डा नवीन पटनायक सरकार पर जमकर बरसे

हेमन्त कुमार तिवारी, भवानीपाटणा।

साल 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पूर्व पश्चिम ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज कलाहांडी जिले के भावनीपाटणा में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। भाजपा द्वारा आयोजित महाजनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। पंडाल महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा हुआ था। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने केंद्र में नौ सालों से सत्तारूढ़ भाजपा सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए ओडिशा में डबल इंजन वाली सरकार बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा तथा शासनतंत्र का आउटसोर्स करने का आरोप लगाया।

बीजद सरकार पर साधा निशाना

जेपी नड्डा ने आज शुक्रवार को यहां नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (बीजेडी) सरकार की जमकर आलोचना करते हुए निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रशासन को आउटसोर्स कर दिया गया है, जिससे जनप्रतिनिधि कठपुलती बन गए हैं।

पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की रिपोर्ट पेश करने के लिए नड्डा ओडिशा में कलाहांडी जिला के भवानीपाटणा में आए थे। इस दौरान आयोजित कार्यक्र को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह सवाल करते हुए बीजद पर निशाना साधा कि ओडिशा में सरकार कौन चला रहा है।

ओडिशा में पूरे प्रशासन हुआ आउटसोर्स

नड्डा ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि नेता कौन है, हम नहीं जानते। हमें नहीं पता कि कोई नेता या अधिकारी इस शो को चला रहा है या नहीं। यहां बीजद विधायकों और सांसदों की कोई नहीं सुनता और सिर्फ अधिकारी ही राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक ने सब कुछ अधिकारियों को सौंप दिया है। यहां पूरे प्रशासन को आउटसोर्स कर दिया गया है।

ओडिशा में कौन चला रहा है सरकार

नड्डा ने साफ शब्दों में कहा कि हर कोई जानता है कि सरकार कौन चला रहा है और यह नेता या नवीन पटनायक नहीं हैं।

उन्होंने सवाल किया कि क्या हम ओडिशा में ऐसी सरकार चाहते हैं? ओडिशा के लोग वोट किसी को देते हैं तथा हुक्म कोई और चलाता है। यह सुनिश्चित करने का समय आ गया है कि हम केंद्र और यहां ओडिशा दोनों जगह सरकार बनाएं।

ओडिशा में भ्रष्टाचार चरम पर

भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ओडिशा में अब भ्रष्टाचार चरम पर है। ओडिशा में प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है। किसानों की आय कम है और राज्य में महिलाओं का शोषण भी अधिक है। नड्डा ने कहा कि यहां 50 प्रतिशत कमीशन का राज हावी है, जबकि शेष 50 प्रतिशत का उपयोग जमीन पर किया जाता है।

ऐसी सरकार सत्ता में रहने लायक नहीं

भाजपा प्रमुख ने कहा कि नवीन बाबू ने यहां प्रत्येक ब्लॉक में कोल्ड स्टोरेज और 35 प्रतिशत भूमि पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। क्या ऐसा किया गया था? ऐसी सरकार सत्ता में रहने लायक नहीं है। नाम बदलने या केंद्रीय योजनाओं का अपहरण करने से अब मदद नहीं मिलेगी।

Share this news

About desk

Check Also

cm naveen-01 नवीन पटनायक

नवीन पटनायक तूफानी दौरे में बरसे, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू

कहा- सभी पार्टियां कर रही हैं झूठा प्रचार चार जिलों में चलाया मैराथन चुनावी अभियान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *