Home / Odisha / महिलाएं समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा-न्यायाधीश लीली सेनापति

महिलाएं समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा-न्यायाधीश लीली सेनापति

  • संबलपुर रेल मंडल में महिला दिवस का आयोजन

संबलपुर। महिलाएं समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा तथ प्रत्येक चीज की निर्माता हैं। महिलाओं के सहयोग के बिना पुरूष कभी प्रगति नहीं कर सकता है। विश्व महिला दिवस के अवसर पर संबलपुर रेल मंडल में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कानून सेवा प्राधिकारी की सचिव तथा न्यायाधीश लीली सेनापति ने यह बात कही। माननीय लीली सेनापति संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हई थीं। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को उनका अधिकार पहचानने एवं सटीक तौरपर इसका इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। संगोष्ठी में संबलपुर रेल मंडल के एडीआरएम एल वी एस एस पातरूडू, जिला सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सबिता सतपथी एवं बलांगीर एडीएमओ डा. कल्पना भी संगोष्ठी में बतौर अतिथि शामिल हुए और अपना ्रउदगार व्यक्त किया। संबलपुऱ रेल मंडल के एडीआरएम एल वी एस पातरूडू ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों और संबलपुर मंडल के समर्पित महिला कर्मचारियों द्वारा किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। जिला के सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सबिता सतपथी  महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित मुद्दो की जानकारी उपस्थित लोगों को दिया। एडीएमओ बलांगीर डा. कल्पना ने संगोष्ठी में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रीमती विनीता पिंगुआ और संतोषिनी भूंया ने इस अवसर पर अपनी वक्तव्य दिया और रेलवे में अपने अनुभवों को साझा किया। संगोष्ठी में पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष स्वर्णलता पातरूडू समेत रेलवे के अनेकों आला अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शिरकत किया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आर बी जेना ने किया। अंत में सहायक कार्मिक अधिकारी दिगंबर पाढ़ी ने उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this news

About desk

Check Also

cm naveen-01 नवीन पटनायक

नवीन पटनायक तूफानी दौरे में बरसे, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू

कहा- सभी पार्टियां कर रही हैं झूठा प्रचार चार जिलों में चलाया मैराथन चुनावी अभियान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *