Home / Odisha / ओडिशा में 23 अक्टूब से होगी भारी बारिश

ओडिशा में 23 अक्टूब से होगी भारी बारिश

  •  हवा की गति होगी तेज, अशांत रहेगा समुद्र

भुवनेश्वर। संभावित चक्रवाती तूफान सित्रांग के प्रभाव में रविवार से तटीय ओडिशा के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से भुवनेश्वर स्थित केंद्र ने दी है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी भी जारी की है।
आईएमडी के अनुसार, 23 से 24 अक्टूबर के बीच भद्रक, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर और पुरी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (7 से 11 सेमी) होने की संभावना है।
आईएमडी ने 24 और 25 अक्टूबर के दौरान बालेश्वर, भद्रक, केंद्रापड़ा, कटक और जगतसिंहपुर जिलों के लिए नारंगी चेतावनी जारी की है। यहां एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7 से 20 सेमी) होने की संभावना है। इसके साथ ही केंदुझर, मयूरभंज, जाजपुर, खुर्दा, पुरी और गंजाम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (7 से 20 सेमी) 11 सेमी) होने की संभावना है। इसी तरह, 25 से 26 अक्टूबर की सुबह के बीच मयूरभंज, बालेश्वर और भद्रक जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (7 से 11 सेमी) होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 23 अक्टूबर को पश्चिम मध्य और इससे सटे पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में हवा की गति 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से होगी, जबकि झोंके की गति 75 किमी प्रति घंटे की होने की संभावना है।
24 अक्टूबर को पूर्व-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और आसपास के क्षेत्रों में हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटे की होगी तथा झोंके की गति 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से होने की संभावना है।
25 अक्टूबर को हवा की गति 90-100 से किमी प्रति घंटे की होगी तथा झोंके की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।
26 अक्टूबर की सुबह उत्तर और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटे से होने की संभावना है, जबकि झोंकों की गति 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से होने की संभावना है। इस दौरान समुद्र काफी अशांत रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक ओडिशा तट और पश्चिम-मध्य और बंगाल की उत्तरी खाड़ी के पास न जायें।

Share this news

About desk

Check Also

cm naveen-01 नवीन पटनायक

नवीन पटनायक तूफानी दौरे में बरसे, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू

कहा- सभी पार्टियां कर रही हैं झूठा प्रचार चार जिलों में चलाया मैराथन चुनावी अभियान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *