Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 385 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 385 नये मामले

भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 385 नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 58 संक्रमित मिले हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1324454 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1312449 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2791 है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 224 संगरोध से हैं, जबकि 161 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 26 जिले में हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 7, बरगड़ जिले में 15, भद्रक जिले में 2, बलांगीर जिले में 20, बौध जिले में 8, कटक जिले में 10, देवगढ़ जिले में 3, गजपति जिले में 6, जगतसिंहपुर जिले में 1, जाजपुर जिले में 6, झारसुगुड़ा जिले में 3, कलाहांडी जिले में 17, कंधमाल जिले में 3, केन्द्रापड़ा जिले में 4, केन्दुझर जिले में 7, खुर्दा जिले में 85 संक्रमित मिले हैं। कोरापुट जिले में 3, मयूरभंज जिले में 14 , नवरंगपुर जिले में 13, नयागढ़ जिले में 11, नुआपड़ा जिले में 13, पुरी जिले में 5, रायगड़ा जिले में 3, संबलपुर जिले 22, सोनपुर जिले में 3, सुंदरगढ़ जिले में 83 तथा स्टेट पुल से 21 संक्रमित मिले हैं।

Share this news

About desk

Check Also

cm naveen-01 नवीन पटनायक

नवीन पटनायक तूफानी दौरे में बरसे, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू

कहा- सभी पार्टियां कर रही हैं झूठा प्रचार चार जिलों में चलाया मैराथन चुनावी अभियान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *