Home / Odisha / मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाए

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाए

  •  व्लर्ड सर्विस ऑर्गनाइजेशन ने की मांग

संबलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। व्ल्र्ड सर्विस ऑर्गनाइजेशन की ओर से यह मांग की गई है। शुक्रवार की सुबह होटल अप्सरा में बुलाए गए प्रेस कांफे्रंस में संगठन प्रमुख ब्रजमोहन गोयल की ओर से यह मांग उठाई गई। उपस्थित पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री गोयल ने कहा कि  महात्मा गांधी ने भारत की आजादी में प्रमुख भूमिका अदा किया। इसके बावजूद वे देश के दबे कुचले लोगों को न्याय नहीं दे पाए। ओडिशा प्रदेश के मुख्यमंत्री पिछले बीस सालों से प्रदेश के गरीब एवं असहाय लोगों के विकास हेतु विशेष काम कर रहे हैं। उनके प्रयासों से प्रदेश के असहाय एवं गरीब लोगों की दैनिक जीवन में काफी विकास हुआ है। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा के साथ न्याय मिलना आरंभ हो गया है। इन हालातों में मुख्यमंत्री श्री पटनायक एक महात्मा की तरह इस प्रदेश की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। इन हालातों में उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए। आगे श्री गोयल ने कहा कि उन्होंने इस सिलसिले में देश के राष्ट्रपति के अलावा अन्य संबंधित अधिकारियों से पत्रवार्ता के माध्यम से बात किया है। उन्हें भरोसा है कि बहुत जल्द श्री पटनायक को भारत रत्न सम्मान से नवाज दिया जाएगा। प्रेस कांफे्रंस में ब्रजमोहन गोयल के अलावा श्रीमती गुरजिंदर सिंह ढिंगरा, सरोज साहू एवं सुधांशु महाराणा समेत व्लर्ड सर्विस ऑर्गनाइजेशन के अनेकों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

cm naveen-01 नवीन पटनायक

नवीन पटनायक तूफानी दौरे में बरसे, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू

कहा- सभी पार्टियां कर रही हैं झूठा प्रचार चार जिलों में चलाया मैराथन चुनावी अभियान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *