Home / National / कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाई गई मादा चीता ने दिया चार शावकों को जन्म

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाई गई मादा चीता ने दिया चार शावकों को जन्म

  •  केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने चीता प्रोजेक्ट टीम को दी बधाई

श्योपुर/भोपाल, मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से बुधवार को एक खुशखबरी सामने आई है। यहां नामीबिया से लाई गई मादा चीता सियाया ने चार शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने चीतों का फोटो और वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने इसके लिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी टीम को भी बधाई दी है।
भूपेंद्र यादव ने शावकों की फोटो और वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है कि बधाई हो अमृत काल के दौरान हमारे वन्य जीव संरक्षण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना घटी है। यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 17 सितंबर को भारत लाए गए चीतों में से एक ने चार शावकों को जन्म दिया है।

कूनो उद्यान के डीएफओ पीके वर्मा ने बताया कि कूनो के बाड़ा नंबर चार और पांच जुड़े हुए हैं। पांच नंबर बाड़े में तीन साल की सियाया थी। इस बाड़े में सियाया के साथ एक अन्य मादा चीता को रखा गया था, जबकि चार नंबर बाड़े में नर चीता फ्रेडी और आल्टन को रखा गया था। इन दोनों नर चीतों को बाडे़ में छोड़ा गया था। संभावना है कि एल्डन या फ्रेडी से मेटिंग के बाद सियाया मां बनी है। सियाया ने दो से तीन दिन पहले चार शावकों को जन्म दिया है। हालाकि कूनो प्रबंधन को बुधवार सुबह ही पता लगा है। माना जा रहा है इन शावकों का जन्म 24 मार्च को जन्म हुआ है। माना जा रहा है कि सियाया के प्रेग्नेंट होने की जानकारी 20 दिन पहले ही कूनो उद्यान प्रबंधन को मिली थी। तभी से उसे विशेष निगरानी में रखा गया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को कूनो उद्यान में छोड़ा था, जिन्हें 50 दिन छोटे बाड़ों में क्वारेंटाइन रखने के बाद बड़े बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद विगत फरवरी में ही दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों की दूसरी खेप कूनो लाई गई। इन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने यहां क्वारेंटाइन बाड़ों में रिलीज किया था। इसके बाद यहां चीतों की कुल संख्या 20 हो गई थी, लेकिन दो दिन पहले मादा चीता साशा की मौत के बाद यह संख्या घटकर 19 रह गई थी। चार शावकों के जन्म के बाद यहां चीतों की संख्या 23 हो गई है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

महाराष्ट्र में दो सड़क हादसों में तीन की मौत, 28 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र में हिंगोली और बुलढ़ाणा जिले में शनिवार को हुए दो सड़क हादसों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *