Home / National / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मुंबई में लता मंगेशकर पुरस्कार से किए जाएंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मुंबई में लता मंगेशकर पुरस्कार से किए जाएंगे सम्मानित

मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को मुंबई में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान की ओर से दिए जाने वाले पहले लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे भी उपस्थित रहेंगे।

दीनानाथ मंगेशकर प्रतिष्ठान, पुणे 32 साल पहले मंगेशकर परिवार द्वारा स्थापित एक पंजीकृत सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट है। फाउंडेशन संगीत, नाटक, कला, चिकित्सा पेशेवरों और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में दिग्गजों को सम्मानित करता है। इस वर्ष का पुरस्कार समारोह रविवार को श्रीषणमुखानंद हॉल, मुंबई में आयोजित किया जाएगा। 24 अप्रैल दीनानाथ मंगेशकर का स्मृति दिवस है और उनके सम्मान में इस पुरस्कार का आयोजन किया गया है।

इस साल 6 फरवरी को भारत रत्न लता दीदी का निधन मंगेशकर परिवार के लिए सबसे बड़ी त्रासदी थी। परिवार और ट्रस्ट (परिवार के सभी सदस्य प्रतिष्ठान के ट्रस्टी हैं)। प्रतिष्ठान ने इस वर्ष से भारत रत्न लता दीदी की स्मृति में पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। इस पुरस्कार को “लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार” के रूप में जाना जाएगा, और हर साल दीनानाथजी के स्मृति दिवस यानी 24 अप्रैल को प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष मास्टर दीनानाथजी का 80वां स्मृति दिवस है। इस अवसर पर “लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार” की घोषणा की गई। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष उस एकमात्र व्यक्ति को दिया जाएगा, जिसने देश, जनता और समाज के लिए अतुलनीय, शानदार और अनुकरणीय योगदान दिया है। यह पहला पुरस्कार भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदान किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उषा मंगेशकर करेंगी और पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतिष्ठान की ओर से रविवार को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (विशेष व्यक्तिगत पुरस्कार) को , मास्टर दीनानाथ पुरस्कार – राहुल देशपांडे (भारतीय संगीत) को, मास्टर दीनानाथ पुरस्कार, (विशेष पुरस्कार)- आशा पारेख (फिल्म के क्षेत्र में समर्पित सेवा), मास्टर दीनानाथ पुरस्कार – (विशेष पुरस्कार) -जैकी श्रॉफ (फिल्म में समर्पित सेवा), मास्टर दीनानाथ पुरस्कार- (आनंदमयी पुरस्कार) मुंबई के डिब्बेवाले को (नवी मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर्स चैरिटी ट्रस्ट) समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित सेवा तथा सर्वश्रेष्ठ नाटक पुरस्कार – संजय छाया को दिया जाएगा।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

सैम पित्रौदा के बाद अब मणिशंकर अय्यर का बयान विवादों में

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सैम पित्रौदा के बाद अब मणिशंकर अय्यर का एक विवादित बयान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *