Home / Election / MP Elections: भाजपा का हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प

MP Elections: भाजपा का हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अशोका गार्डन में किया नरेला क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

भोपाल। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने गरीबों की जिंदगी बदलने का कार्य किया है। विकास और जनकल्याणकारी कार्यों में भाजपा की सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया है। 2003 के दुरावस्था के दौर के मध्यप्रदेश और आज के वर्तमान विकसित मध्यप्रदेश का अंतर स्पष्ट दर्शाता है कि विकास सिर्फ भाजपा सरकार ही करती है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आज यहां से हर बूथ में भाजपा के 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर जनता के बीच जाएं। नरेला विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर कमल खिलेगा।

यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार देर शाम भोपाल के अशोका गार्डन के नरेला विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत के रूप में हमारा कार्यकर्ता खड़ा होता है। मेरे कार्यकर्ता भाई-बहनों नरेला विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन चुनाव से पार्टी प्रत्याशी चुनाव जीतकर जनता की सेवा कर रहे हैं। आज यहां चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। आज यहां से सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर भाजपा के 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर जनता के बीच जाएं और हमारी डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों को बताएं। भाजपा ने मध्यप्रदेश की तस्वीर बदलने के साथ लोगों की जिंदगी बदलने का कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि एक भी ऐसा बूथ नहीं बचना चाहिए, जहां पार्टी को 51 प्रतिशत से कम मत मिले।

15 महीने की कमलनाथ सरकार ने गरीबों के अधिकार हड़प लिए थे

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश की हमारी सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं को लागू किया, जिससे गरीबों का जीवन बदला और उनके चेहरे पर खुशी आई। लेकिन 15 महीने की कमलनाथ की सरकार ने गरीबों के अधिकार हड़प लिए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अति पिछड़ी आदिवासी बैगा, भारिया और सहरिया जाति की बहनों को पोषण आहार के प्रतिमाह एक हजार रुपये देते थे, कमलनाथ सरकार ने उसे भी बंद कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के लिए पीएम आवास योजना के तहत दो लाख मकान दिए थे, लेकिन कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते मैचिंग ग्रांट नहीं दी और गरीबों के मकान वापस कर दिए। कांग्रेस ने किसानों को कर्जमाफी का धोखा दिया था, गलती की वजह से तीन-चार सीटों से उनकी सरकार बन गई थी। भाजपा सरकार ने जल जीवन मिशन से करोड़ों लोगों को घरों में नल से जल पहुंचाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर पूछें कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लागू की गई आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये का निःशुल्क इलाज का अधिकार मिला है या नहीं। मुस्लिम भाई-बहनों के घर भी जाएं और उनसे भी पूछें, वे भी बताएंगे कि उन्हें पांच लाख तक का निःशुल्क इलाज का अधिकार मिला है। भाजपा जनकल्याण और विकास कार्यों में किसी के कार्य भेदभाव नहीं करती।

इस बार 17 नवंबर को नरेला इतिहास रचेगा

इस अवसर पर नरेला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विश्वास सारंग ने कहा कि जब मैं 2008 में यहां चुनाव लड़ने आया तब मैंने कहा था कि यहां एक नहीं हर एक व्यक्ति विधायक होगा। मैंने नरेला को विधानसभा क्षेत्र की तरह नहीं एक परिवार की तरह माना और कार्य किया है। भाजपा का कार्यकर्ता एक विचार के पोषण के लिए राजनीति के क्षेत्र में काम करता है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में विगत 18 सालों में लगातार सेवा की है। मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इस मध्य प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। हमें याद है जब मध्यप्रदेश में मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह की सरकार थी तब मध्य प्रदेश में ना ही बिजली, थी ना ही सड़क थी, ना ही पीने का पानी था और ना ही कानून व्यवस्था थी। मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य हुआ करता था। 2003 में समय ने फिर करवट बदली और भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत फिर से उठकर खड़ा हो गया है।

Share this news

About admin

Check Also

कांग्रेस के घमंडियों की सरकार ने श्री राम के अस्तित्व को नकारा था: स्मृति ईरानी

कांग्रेस के घमंडियों की सरकार ने श्री राम के अस्तित्व को नकारा था: स्मृति ईरानी

जबलपुर। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार और इनके घमंडी नेताओं ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *