Home / Odisha / राष्ट्रीय युवा दिवस पर ओडिशा के सभी शिक्षण संस्थानों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राष्ट्रीय युवा दिवस पर ओडिशा के सभी शिक्षण संस्थानों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

  • वंदे मातरम् आज भी राष्ट्रीय चेतना का स्रोत: संस्कृति मंत्री सूर्यबंशी सूरज

भुवनेश्वर। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ओडिशा सरकार ने राज्यव्यापी सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 12 जनवरी, स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राएं एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन करेंगे।
छात्र लेंगे आत्मनिर्भर भारत का संकल्प
इस अवसर पर विद्यार्थी ‘आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प’ का सामूहिक पाठ भी करेंगे। प्रत्येक शिक्षण संस्थान द्वारा एक छात्र को ‘आत्मनिर्भर भारत एंबेसडर’ के रूप में नामित किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य भर के युवा क्लब भी इस सामूहिक गायन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
जिलाधिकारियों को दिए गए निर्देश
ओड़िया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत राज्य में वंदे मातरम् प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
पांच जोन में प्रशिक्षण कार्यक्रम
प्रशिक्षण के लिए राज्य को पांच जोन, जयपुर, ब्रह्मपुर, बालेश्वर, संबलपुर और भुवनेश्वर, में विभाजित किया गया है।
ब्रह्मपुर, बालेश्वर और जयपुर में जोनल प्रशिक्षण क्रमशः 23, 30 और 31 दिसंबर 2025 को आयोजित हुए।
संबलपुर जोनल प्रशिक्षण 2 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ।
भुवनेश्वर जोनल प्रशिक्षण 3 जनवरी 2026 को पूरा हुआ।
ब्लॉक स्तर तक पहुंचेगा प्रशिक्षण
प्रत्येक ब्लॉक, नगर निगम और एनएसी से तीन-तीन शिक्षक (दो स्कूल स्तर से और एक कॉलेज/विश्वविद्यालय स्तर से), जिन्हें जिला कलेक्टरों द्वारा नामित किया गया, जोनल प्रशिक्षण में शामिल हुए। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे ब्लॉक, नगर निगम और एनएसी स्तर पर प्रशिक्षण देंगे। विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी स्तरों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 जनवरी 2026 तक पूर्ण कर लिए जाएं।
वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन की आवाज: मंत्री
उत्कल विश्वविद्यालय में आयोजित भुवनेश्वर जोनल प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्कृति मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की आवाज रहा है और आज भी यह राष्ट्रीय चेतना व देशभक्ति की भावना को प्रेरित करता है। यह गीत नागरिकों में साहस और शक्ति का संचार करता है।
कार्यक्रम में एकाम्र विधायक बाबू सिंह, ओड़िया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ विजय केतन उपाध्याय, खुर्दा कलेक्टर अमृत रुतुराज, अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रताप चंद्र बेउरा, ओडिशा साहित्य अकादमी के सचिव डॉ चंद्रशेखर होता, उत्कल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो यज्ञेश्वर दंडपाट, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद खडंगा, प्रख्यात संगीतकार राजनिकांत महापात्र, यामिनी कांत मिश्रा, निरंजन पंडा और दीपक राउत उपस्थित रहे।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पीतावास पंडा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई

 30 हजार से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दाखिल, जांच निर्णायक मोड़ पर ब्रह्मपुर। ओडिशा के वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा …