Home / Odisha / चक्रवात मॉनथा से नुकसान का सर्वे शुरू

चक्रवात मॉनथा से नुकसान का सर्वे शुरू

  •     फसलों और संपत्ति हानि पर मिलेगा त्वरित मुआवजा

  •     राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को 72 घंटे में रिपोर्ट देने के लिए दिया निर्देश

  •     राज्य के 33 ब्लॉक और 11 शहरी क्षेत्र प्रभावित

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने चक्रवात मॉनथा से हुई क्षति का आकलन शुरू कर दिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि राज्यभर में अगले तीन दिनों तक सर्वेक्षण अभियान चलेगा। प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को 72 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि फसलों, मकानों और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का मूल्यांकन आज से प्रारंभ हो चुका है और रिपोर्ट आने के बाद तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

धान, कपास और सब्जी की फसलें बुरी तरह प्रभावित

मंत्री पुजारी ने बताया कि दक्षिणी और तटीय ओडिशा के कई इलाकों में धान, कपास और सब्जी की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। वहीं, तेज हवाओं और भारी वर्षा के कारण कई मकानों को भी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सत्यापन के तुरंत बाद किसानों और प्रभावित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

ओडिशा बड़े पैमाने पर तबाही से बचा

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि चक्रवात मॉनथा की दिशा में बदलाव आने से ओडिशा बड़े पैमाने पर तबाही से बच गया, हालांकि गजपति, गंजाम, रायगड़ा और कोरापुट जिलों के कुछ हिस्सों में तेज हवा और भारी वर्षा से नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, चक्रवात मॉनथा के प्रभाव से राज्य के 33 ब्लॉक और 11 शहरी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कवि शंकर परिडा का निधन

    एम्स भुवनेश्वर में ली अंतिम सांस भुवनेश्वर। वरिष्ठ भाजपा नेता और पुरी जिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *