Home / Odisha / रजनीकांत सिंह ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया त्यागपत्र
रजनीकांत सिंह

रजनीकांत सिंह ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया त्यागपत्र

  • पार्टी की मजबूती के लिए करेंगे कार्य

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह ने बुधवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। रजनीकांत सिंह ने आज विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मल्लिक से मिलकर अपना त्यागपत्र सौंपा। सिंह ने कहा कि विधानसभा का उपाध्यक्ष एक संवैधानिक पदवी है। इस पद पर रहने के कारण वह पार्टी व संगठन के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पा रहे थे। आगे चुनाव है। इस कारण पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने के लिए इस पद से त्यागपत्र दिया है।

उल्लेखनीय है कि सिंह साल 2004 से लगातार अनुगूल विधानसभा सीट से विधायक के रुप में निर्वाचित होते आ रहे हैं। 2019 जुन के माह से वह विधानसभा उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे।

इस खबर को पढ़ेंः-कृपाजल महाविद्यालय को NAAC A+ ग्रेडिंग की मान्यता 

बीजद सूत्रों का कहना है कि पार्टी का संगठन अनुगूल जिले में कमजोर है। इस कारण सिंह को संगठन के काम में लगाकर पार्टी को चुनाव से पूर्व मजबूत करने के लिए उनसे त्यागपत्र दिलवाया गया है।

Share this news

About admin

Check Also

मुख्यमंत्री ने मयूरभंज के विभिन्न ब्लॉकों के लिए 420 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक परियोजनाओं का  किया उद्घाटन और शिलान्यास

 328 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 133 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया  91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *