भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि आपदा प्रबंधन में राज्य सरकार की सफलता सदी का सबसे बड़ा झूठ है। पार्टी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रवक्ता सत्यव्रत पंडा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा प्रबंधन को राज्य सरकार ने केवल तूफान व बाढ़ तक सीमित कर रखा है। जंगल, पर्यावरण, समुद्र, नदी क्या प्राकृतिक संपदा नहीं हैं। इनका संरक्षण व सुरक्षा की जिम्मेदारी क्या राज्य सरकार की नहीं है। जंगल में आग लगने के मामले में ओडिशा पहले नंबर पर है। समुद्र तट का इरोजन में ओडिशा दूसरे स्थान पर है। मनुष्य़ व जंगली जानवरों के बीच संघर्ष के मामले में ओडिशा पहले स्थान पर है। ओडिशा सरकार के पास इन्हें रोकने के लिए किसी प्रकार का प्रयास या इच्छाशक्ति नहीं है। इस तरह की प्राकृतिक आपदा का समीक्षा भी राज्य सरकार नहीं कर रही है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
