Home / Odisha / मोदी का इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर जोर
PM lays foundation stone and dedicates to nation several railway projects in Odisha via video conferencing on May 18, 2023.

मोदी का इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर जोर

  • कहा- इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में पिछड़ जाता है लोगों का विकास

PM lays foundation stone and dedicates to nation several railway projects in Odisha via video conferencing on May 18, 2023.

पुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को ओडिशा में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का एक और पक्ष है, जिसकी उतनी ज्यादा चर्चा नहीं होती। इंफ्रास्ट्रक्चर से लोगों का सिर्फ जीवन ही आसान नहीं होता, बल्कि ये समाज को भी सशक्त करता है। जहां इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव होता है, वहां लोगों का विकास भी पिछड़ जाता है। जहां इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होता है, वहां लोगों का विकास भी तेजी से होता है।

ओडिशा के करीब 25 लाख को मिला मुफ्त बिजली कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप भी जानते हैं कि पीएम सौभाग्य योजना के तहत भारत सरकार ने ढाई करोड़ से ज्यादा घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया है। इसमें ओडिशा के करीब 25 लाख और बंगाल के सवा सात लाख घर भी शामिल हैं। अब आप सोचिए, अगर ये एक योजना नहीं शुरू हुई होती, तो क्या होता? 21वीं सदी में आज भी ढाई करोड़ घरों के बच्चे अंधेरे में पढ़ने के लिए, अंधेरे में जीने के लिए मजबूर रहते। वो परिवार आधुनिक सुविधाओं और उन सभी सुविधाओं से कटे रहते, जो बिजली आने पर मिलती हैं।

एयरपोर्ट्स की संख्या 75 से बढ़कर करीब 150 हुई

मोदी ने कहा कि आज हम एयरपोर्ट्स की संख्या 75 से बढ़कर करीब 150 हो जाने की बात करते हैं। ये भारत की एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इसके पीछे जो सोच है वो इसे और बड़ा बना देती है। आज वह व्यक्ति भी हवाई जहाज में यात्रा कर सकता है, जिसके लिए ये कभी जीवन का सबसे बड़ा सपना था। आपने सोशल मीडिया पर ऐसी कितनी ही तस्वीरें देखी होंगी, जिसमें देश के साधारण नागरिक एयरपोर्ट के अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। जब उनके बेटे या बेटी उन्हें पहली बार हवाई जहाज की यात्रा कराते हैं, उस खुशी की कोई तुलना नहीं हो सकती।

उपलब्धियां भी आज अध्ययन का विषय

मोदी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी भारत की ये उपलब्धियां भी आज अध्ययन का विषय हैं। जब हम इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए 10 लाख करोड़ रुपए तय करते हैं, इससे लाखों रोजगार भी बनते हैं। जब हम किसी क्षेत्र को रेल और हाईवे जैसी कनेक्टिविटी से जोड़ते हैं, तो इसका असर सिर्फ यात्रा की सुविधा तक सीमित नहीं रहता। ये किसानों और उद्यमियों को नए बाजार से जोड़ता है, ये पर्यटकों को टूरिस्ट प्लेस से जोड़ता है। ये छात्रों को उनकी पसंद के कॉलेज से जोड़ता है। इसी सोच के साथ आज भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश कर रहा है।

जन सेवा ही प्रभु सेवा की सांस्कृतिक सोच से आगे बढ़ रहा देश

मोदी ने कहा कि आज देश जन सेवा ही प्रभु सेवा की सांस्कृतिक सोच से आगे बढ़ रहा है। हमारी आध्यात्मिक व्यवस्था ने सदियों से इस विचार को पोषित किया है। पुरी जैसे तीर्थ, श्री जगन्नाथ मंदिर जैसे पवित्र स्थान इसके केंद्र रहे हैं। भगवान श्री जगन्नाथ के महाप्रसाद से सदियों से कितने ही गरीबों को भोजन मिलता आ रहा है।

इसी भावना के साथ आज देश प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना चला रहा है, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है। आज किसी गरीब को इलाज की जरूरत होती है, तो आयुष्मान कार्ड के जरिए 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज उसे मिलता है। करोड़ों गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान मिले हैं। घर में उज्ज्वला का गैस सिलेंडर हो या जल जीवन मिशन के तहत पानी की सप्लाई हो, आज गरीब को भी वो सब मौलिक सुविधाएं मिल रही हैं, जिनके लिए उसे पहले बरसों का इंतजार करना पड़ता था।

प्राकृतिक आपदाओं पर केंद्र का पूरा ध्यान

प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा प्राकृतिक आपदाओं का सफलता से मुकाबला कर सके, इस पर भी केंद्र सरकार का पूरा ध्यान है। हमारी सरकार ने ओडिशा को आपदा प्रबंधन और एनडीआरएफ के लिए 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी है। इससे साइक्लोन के दौरान जन और धन दोनों की सुरक्षा में मदद मिली है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में ताड़ के पेड़ काटने पर लगी रोक

काटने से पहले ओडिशा वन विभाग से अनुमति अनिवार्य ताड़ पेड़ काटने की छूट को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *