Home / Odisha / जल संसाधन संरक्षण और प्रबंधन में गंजाम देश में नंबर-1

जल संसाधन संरक्षण और प्रबंधन में गंजाम देश में नंबर-1

  •  भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने की राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2022 की घोषणा

ब्रह्मपुर। देश में मनरेगा के क्रियान्वयन तथा बेहतरीन जिला परिषद, बेहतरीन पंचायत और बेहतरीन प्रखंड के साथ-साथ बेहरतीन थाने के श्रेणी में परचम लहराने के बाद गंजाम जिला इस बार जल संसाधन संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में नंबर वन हुआ है। राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 के लिए गंजाम सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी में नंबर वन चुना गया है। यह जानकारी केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने एक पत्र लिखकर गंजाम जिला को दी है।

बताया गया है कि जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने जल संसाधन संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों के लिए चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 के विजेताओं की घोषणा कर दी है और गंजाम जिले को ‘प्रथम रैंक’ से सम्मानित किया गया है।

जल संसाधनों के कुशल प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, अपशिष्ट जल के कुशल उपचार और पुन: उपयोग, बड़े पैमाने पर पौधरोपण और जल संरक्षण और प्रबंधन में जन संवेदीकरण और क्षमता निर्माण पर अत्यधिक जोर दिया है। इसके लिए विभिन्न परियोजनाएं पीआर एंड डीडब्ल्यू विभाग, जल संसाधन, सिंचाई, वन, बागवानी, कृषि, भूजल, एच एंड यूडी विभाग आदि जैसे विभिन्न विभागों के अभिसरण में लिया गया है।

जिलाधिकारी दिव्य ज्योति परिडा ने इस सफलता का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कुशल मार्गदर्शन के साथ-साथ पूरी टीम की मेहनत और जनता के सहयोग को दिया है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी कृतिवासन ने भी इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी है। बताया जाता है कि गंजाम जिला ने सिंचाई क्षमता में वृद्धि, जल निकासी और नदी कायाकल्प, मृदा संरक्षण एवं जल संभर प्रबंधन, पौधरोपण तथा जलापूर्ति, अपशिष्ट जल का संरक्षण एवं उपचार और जलवायु लचीलापन के उद्देश्य से पहल को लेकर देश में सबसे उत्कृष्ट कार्य किया है। इसके साथ ही गंजाम ने जिला पहल योजना के तहत भी उल्लेखनीय पहलों को जमीनी स्तर में उतारकर देश में यह पुरस्कार हासिल किया है। इस पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार के संबंधित विभाग की ओर से सर्वे किया गया था, जिसमें गंजाम ने देश के अन्य जिलों को पीछे छोड़ते हुए अपना परचम लहराया है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 के लिए गंजाम के सर्वश्रेष्ठ जिला चुने जाने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बधाई दी है। उन्होंने ट्विट कर लिखा है कि भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा गंजाम जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2022 की ‘सर्वश्रेष्ठ जिले’ श्रेणी में ‘प्रथम रैंक’ से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की मान्यता के लिए गंजाम की पूरी टीम को बधाई।

Share this news

About desk

Check Also

रिश्वत लेते हुए बलांगीर का अभियंता गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता अधिकारियों ने बलांगीर जिले के बेलपड़ा ब्लॉक में एक जूनियर इंजीनियर हरेकृष्ण साहू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *