Home / Odisha / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओडिशा दौरा गुरुवार से

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओडिशा दौरा गुरुवार से

  •  राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार आएंगी गृह जिला

  •  कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौर पर गुरुवार को ओडिशा आ रही हैं। पद संभालने के बाद पहली बार गुरुवार को अपने गृह जिला मयूरभंज जाएंगे।

राज्य में अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान वह महाराजा श्रीराम चंद्र भंज देव विश्वविद्यालय, बारिपदा के दीक्षांत समारोह और सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व का अवलोकन सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, दिल्ली से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से ओडिशा आएंगी और चार मई की सुबह करीब सवा दस बजे मयूरभंज जिले के बादामपहाड़ हेलीपैड पर उतरेंगी।

मुर्मू सबसे पहले अपने ससुराल गांव पहाड़पुर जाएंगी, जहां वह अपने पति स्वर्गीय श्याम चरण मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी और नाबार्ड द्वारा बनाए जाने वाले एसएलएस ट्रस्ट स्कूल में एक सामुदायिक केंद्र और एक कौशल विकास केंद्र का शिलान्यास करेंगी। उनके अपने ससुराल के गांव में स्कूली छात्रों और ग्रामीणों के साथ कुछ समय बिताने की संभावना है।

मुर्मू ब्रह्मा कुमारिज सेंटर, हाटबद्रा, सतपौटिया भी जाएंगी, जहां वह एडिसन फ्री ओडिशा अभियान की शुरुआत करेंगी। अधिकारियों ने कहा कि उनका कुछ अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम है, जिसमें बड़बंधा के पास राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले 100 फीट ऊंचे ध्वज स्तंभ का उद्घाटन करना भी शामिल है।

अगले दिन 5 मई को वह अपने रायरंगपुर स्थित आवास पर जाएंगी और हॉलीडे होम में करीब 20 मिनट बिताएंगी। वहां से राष्ट्रपति पंडित रघुनाथ मुर्मू के गांव दंडबोश और बाद में सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व जाएंगी और बारिपदा में रात बिताएंगी।

मुर्मू की यात्रा को लेकर सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व दो दिन 4 और 5 मई को आगंतुकों के लिए बंद रहेगा। राष्ट्रपति के दौरे के लिए बरेहीपानी जलप्रपात और चहला फॉरेस्ट रिजॉर्ट सहित अभ्यारण्य के अंदर के सभी पर्यटन स्थलों को तैयार कर लिया गया है।

6 मई को दीक्षांत भाषण देने के लिए वह सुबह करीब 10 बजे महाराजा श्रीराम चंद्र भंजदेव (एमएससीबी) विश्वविद्यालय, बारिपदा पहुंचेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 12.15 बजे एमएससीबी परिसर से निकलेंगी और वापस पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा हवाईअड्डे के लिए उड़ान भरेंगी, जहां से वह दिल्ली वापस आ जाएंगी।

राष्ट्रपति के अपने गृहनगर के दौरे को देखते हुए ओडिशा पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर करीब 50 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (पूर्वी रेंज) हिमांशु लाल ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Share this news

About desk

Check Also

भरतपुर थाना मामले में न्यायिक आयोग ने हलफनामे मांगे

आयोग ने अधिसूचना जारी की शिकायतकर्ता, पुलिस और आम जनता समेत अन्य हितधारकों से खुले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *