Home / Odisha / नकली दवा मामले में दो आरोपी बिहार में गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नकली दवा मामले में दो आरोपी बिहार में गिरफ्तार

  •  ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा किये जायेंगे स्थानांतरित

कटक। ओडिशा में नकली दवाओं को बेचने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस की विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से बिहार से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह जानकारी देते हुए कटक के डीसीपी पिनाक मिश्र ने रविवार को बताया कि कटक में डिस्ट्रीब्यूटरों को उच्च रक्तचाप की नकली दवाएं सप्लाई करने में कथित तौर पर शामिल दो आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। मिश्र ने कहा कि दो आरोपी अशोक मिश्रा और हरीश कुमार को शनिवार को बिहार के गया इलाके से गिरफ्तार किया गया है और आज ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा स्थानांतरित किया जा रहा है। गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपी कटक में पूजा एंटरप्राइजेज और वीआर एजेंसियों के दो डिस्ट्रीब्यूटरों को टेल्मा 40 और टेल्मा एएम दवाओं की आपूर्ति करते थे। मिश्र ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी बिना लाइसेंस के नकली दवाओं की आपूर्ति कर रहे थे। यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या वे ओडिशा में किसी अन्य एजेंसियों के साथ भी व्यापार कर रहे थे।
डीसीपी ने आगे कहा कि पुलिस उक्त दवाओं के निर्माण की जगह का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

तथागत ने की उपराष्ट्रपति चुनाव में बीजद के रूख की आलोचना

    कहा – बीजद का मतदान से दूर रहना राजनीतिक आत्महत्या भुवनेश्वर। पूर्व बीजद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *