Home / Odisha / बाढ़ से बालेश्वर में 93 गांव प्रभावित

बाढ़ से बालेश्वर में 93 गांव प्रभावित

  •  करीब 15024 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

बालेश्वर। सुवर्ण रेखा नदी में आयी बाढ़ के कारण बालेश्वर जिले में 93 गांव प्रभावित हुए हैं। जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों से 15024 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
बालेश्वर के जिलाधिकारी दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने बताया कि प्रभावित इलाकों से करीब 15024 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। शिंदे ने कहा कि अभी तक जिले के छह प्रखंडों की 26 पंचायतों के 93 गांवों के लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि यदि स्थिति ऐसी रही, तो पक्के घरों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के ठहरने के लिए 227 आश्रय स्थलों में व्यवस्था की गई है। इनमें से 46 में 15024 ने शरण लिये हुए हैं। इनके लिए 44 रसोईघर चल रही है। प्रभावित इलाकों में पशुओं के लिए चारा, लोगों के लिए राहत तथा महिलाओं के लिए सेनिटरीज नैपकिन का वितरण किया जा रहा है। आश्रयस्थलों में लोगों की सेहत की जांच भी की जा रही है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम भी चल रहा है। प्रभावित इलाकों में गिरे पेड़ों को काटकर साफ किया जा रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

महाप्रभु श्री जगन्नाथ की धरती पर कवियों ने शब्दों में गढ़े विश्व एकता के संदेश

राम, अली, रसखान और कबीर को बताया सामाजिक समरसता की नींव नेताओं के दलबदल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *