Home / Odisha / कटक में कोरोना से 25 और जगतसिंह में 21 की मौत की पुष्टि, ओडिशा में और 69 की मौत

कटक में कोरोना से 25 और जगतसिंह में 21 की मौत की पुष्टि, ओडिशा में और 69 की मौत

भुवनेश्वर. राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बुधवार को ओडिशा में कोविद-19 से और 69 लोगों की मौत की पुष्टि की है. मरने वालों में एक-एक भद्रक और केंदुझर जिलों से हैं. अनुगूल, गंजाम और पुरी जिले से दो-दो, बालेश्वर और खुर्दा से तीन-तीन, ढेंकानाल से नौ, जगतसिंहपुर से 21 और कटक जिले में 25 की मौत की पुष्टि हुई है. भुवनेश्वर में दो लोगों की मौत हुई है.

अनुगूल, गंजाम और पुरी में दो-दो मरे

अनुगूल जिले में एक 61 वर्षीय व्यक्ति तथा एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है. गंजाम जिले में एक 81 साल के एक बुजुर्ग तथा एक 30 वर्षीय महिला की मौत की पुष्टि हुई है. पुरी जिले में एक 78 वर्षीय महिला और एक 18 वर्षीय महिला की मौत हुई है.

बालेश्वर और खुर्दा में तीन-तीन की मौत

बालेश्वर जिले में एक 75 वर्ष की महिला, एक 27 साल के पुरुष तथा एक 62 साल के पुरुष की मौत हुई है. खुर्दा जिले में एक 75 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जबकि दो मृतक भुवनेश्वर के हैं, जिनमें एक साल का एक बच्चा तथा एक 35 वर्षीय महिला शामिल थी,

भद्रक और केंदुझर में एक-एक की मौत

कोरोना महामारी के कारण भद्रक जिले में एक 42 साल के पुरुष तथा केंदुझर जिले में एक 37 वर्षीय महिला की मौत हुई है.

कटक में 25 की मौत की पुष्टि

कटक जिले में एक 34 वर्षीय पुरुष, एक 49 साल के पुरुष, 39 वर्षीय पुरुष, एक 49 वर्षीय महिला, एक 58 वर्षीय पुरुष, एक 44 साल के पुरुष, एक 72 वर्षीय महिला, एक 58 वर्षीय महिला, एक 47 वर्षीय महिला, एक 45 वर्षीय व्यक्ति, एक 70 वर्षीय महिला, एक 68 वर्षीय महिला, एक 30 साल के पुरुष, एक 56 वर्ष की महिला, एक 52 वर्षीय महिला, एक 65 वर्षीय वृद्ध, एक 50 वर्षीय महिला, एक 70 वर्ष पुरुष, एक 80 साल का पुरुष, एक 52 वर्षीय पुरुष, एक 52 वर्षीय महिला, एक 40 साल का पुरुष, एक 60 वर्ष के एक बुजुर्ग, एक 75 वर्षीय वृद्ध, एक 55 वर्षीय की मौत कोरोना के कारण हुई है.

ढेंकानाल में नौ मरे

ढेंकानाल जिले में एक 38 वर्षीय व्यक्ति, एक 72 साल के बुजुर्ग, एक 58 वर्षीय व्यक्ति, एक 48 साल की महिला, एक 70 वर्षीय महिला, एक 45 वर्षीय व्यक्ति, एक 43 वर्षीय महिला, एक 45 वर्ष की महिला, एक 80 वर्षीय महिला की मौत कोरोना के कारण हुई है.

जगतसिंहपुर में 21 ने कोरोना से तोड़ा दम

जगतसिंहपुर जिले में एक 70 साल की महिला, एक 62 वर्षीय व्यक्ति, एक 45 वर्षीय महिला, एक 62 वर्षीय महिला, एक 36 वर्षीय महिला, एक 65 वर्षीय बुजुर्ग, एक 60 वर्षीय महिला, एक 55 वर्षीय व्यक्ति, एक 41 वर्षीय व्यक्ति, एक 47 वर्षीय महिला, एक 60 साल की महिला, एक 56 वर्षीय महिला, एक 88 साल के एक बुजुर्ग, एक 70 वर्षीय बुजुर्ग, एक 62 वर्षीय महिला, एक 63 वर्षीय महिला, एक 40 साल के पुरुष, एक 55 वर्षीय महिला, एक 57 वर्षीय महिला, एक 70 वर्षीय बुजुर्ग तथा एक 85 वर्षीय महिला की मौत हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

बलात्कार पीड़ितों की मेडिकल रिपोर्ट सात दिनों जारी करने के निर्देश

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी और निजी डॉक्टरों तथा पंजीकृत चिकित्सकों को लिखा पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *