Home / Odisha / ओडिशा में और 67 की कोरोना से मौत की पुष्टि

ओडिशा में और 67 की कोरोना से मौत की पुष्टि

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोविद-19 से और 67 संक्रमितों की पुष्टि की गई है. यह जानकारी मंगलवाल को राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने दी. इन नये आंकड़े के साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,493 हो गयी है. जानकारी के अनुसार, मरने वालों में केंदुझर, नबरंगपुर, पुरी और रायगड़ा जिलों से एक-एक हैं. भद्रक और मयूरभंज जिले से दो-दो, अनुगूल और केंद्रापड़ा से तीन-तीन, बालेश्वर से पांच, जाजपुर से छह, ढेंकानाल से आठ, जगतसिंहपुर से 14 और कटक से 20 रोगी शामिल हैं.

केंदुझर जिले में एक 78 वर्षीय महिला, नवरंगपुर जिले में एक 62 वर्षीय महिला, पुरी जिले में एक 60 वर्षीय महिला तथा रायगड़ा जिले में एक 44 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है.

अनुगूल में तीन मरे

अनुगूल जिले में एक 75 वर्षीय व्यक्ति, एक 51 साल का पुरुष तथा एक 67 साल के व्यक्ति की मौत हुई है.

बालेश्वर में पांच की मौत

बालेश्वर जिले में एक 55 वर्षीय पुरुष, एक 81 साल के पुरुष, एक 49 वर्षीय पुरुष, एक 65 वर्षीय पुरुष, एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना का केरण हुई है.

भद्रक और मयूरभंज जिले से दो-दो की मौत

भद्रक जिले में एक 43 वर्षीय महिला व एक 65 वर्षीय महिला तथा मयूरभंज जिले में एक 63 साल के बुजुर्ग और एक 20 साल की महिला की मौत हुई है.

कटक में 20 रोगियों की मौत

कटक जिले में कोरोना से 20 रोगियों की मौत हुई है, जिसमें एक 36 वर्षीय व्यक्ति, एक 19 वर्ष की लड़की, एक 78 साल का बुजुर्ग, एक 61 वर्षीय व्यक्ति, एक 75 वर्षीय बुजुर्ग, एक 47 वर्षीय व्यक्ति, एक 35 वर्षीय व्यक्ति, एक 58 वर्षीय महिला, एक 56 वर्षीय महिला, एक 58 वर्षीय व्यक्ति, एक 80 वर्षीय बुजुर्ग, एक 62 साल की महिला, एक 65 वर्षीय बुजुर्ग, एक 60 वर्षीय महिला, एक 36 वर्षीय महिला, एक 54 वर्षीय पुरुष, एक 60 साल की महिला, एक 53 वर्षीय महिला, एक 45 वर्षीय व्यक्ति, एक 49 वर्षीय महिला शामिल है.

ढेंकानाल में आठ की मृत्यु

ढेंकानाल जिले में एक 32 वर्षीय पुरुष, एक 72 वर्षीय व्यक्ति, एक 23 साल का पुरुष, एक 74 वर्षीय बुजुर्ग, एक 65 वर्ष के बुजुर्ग, एक 60 साल के पुरुष, एक 75 वर्षीय महिला, एक 36 साल के पुरुष की मौत कोरोना के कारण हुई है.

जगतसिंहपुर में 14 रोगी मरे

जगतसिंहपुर जिले में एक 57 वर्षीय महिला, एक 64 वर्षीय व्यक्ति, एक 60 वर्षीय व्यक्ति, एक 26 वर्षीय महिला, एक 68 साल के पुरुष, एक 57 वर्षीय महिला, एक 70 वर्षीय बुजुर्ग, एक 40 वर्षीय व्यक्ति, एक 46 वर्ष की महिला, एक 58 वर्षीय व्यक्ति, एक 48 वर्षीय महिला, एक 60 वर्ष के बुजुर्ग, एक 90 वर्षीय व्यक्ति, एक 55 वर्षीय महिला की मौत कोरोना के कारण हुई है.

जाजपुर से छह मरे

जाजपुर जिले में एक 55 वर्षीय महिला, एक 81 साल के पुरुष, एक 71 वर्षीय बुजुर्ग, एक 11 वर्षीय महिला, एक 60 वर्षीय महिला, एक 70 साल के एक बुजुर्ग की मौत की पुष्टि हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

अनंत नायक समेत ओडिशा के सभी सांसदों ने शपथ ग्रहण किया

 कई सांसदों ने ओड़िया भाषा में ली शपथ भुवनेश्वर। केंदुझर से सांसद अनंत नायक, बैजयंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *