Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और 69 रोगियों की मौत, खुर्दा में सर्वाधिक 14 संक्रमित मरे

ओडिशा में कोरोना से और 69 रोगियों की मौत, खुर्दा में सर्वाधिक 14 संक्रमित मरे

  • राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,703 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और 69 रोगियों की मौत की पुष्टी हुई है. इनमें खुर्दा में सर्वाधिक 14 संक्रमित मरे हैं. राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,703 हो गयी है.

यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में नौ रोगियों की मौत हुई. इनमें एक 24 वर्षीय महिला, एक 44 वर्षीय पुरुष, एक 62 वर्षीय महिला, एक 54 वर्षीय महिला, एक 78 वर्षीय पुरुष, एक 70 वर्षीय पुरुष, एक 64 वर्षीय पुरुष, एक 85 वर्षीय पुरुष तथा एक 52 वर्षीय महिला की मौत हुई है.

बरगड़ जिले में एक 57 वर्षीय पुरुष, एक 58 वर्षीय पुरुष, एक 39 वर्षीय पुरुष तथा एक 54 वर्षीय महिला की मौत कोरोना के कारण हुई है.

कटक जिले में एक 56 वर्षीय पुरुष, भद्रक जिले में एक 56 वर्षीय पुरुष, जगतसिंहपुर जिले में एक 55 वर्षीय महिला, बलांगीर जिले में एक 31 वर्षीय पुरुष तथा एक 58 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण हुई है.

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक 56 वर्षीय महिला, एक 36 वर्षीय पुरुष, एक 56 वर्षीय पुरुष, एक 28 वर्षीय महिला, एक 62 वर्षीय पुरुष, एक 59 वर्षीय पुरुष, एक 42 वर्षीय महिला, एक 66 वर्षीय पुरुष, एक 72 वर्षीय पुरुष तथा एक 43 वर्षीय महिला की जान कोरोना महामारी की वजह से गयी है.

ढेंकानाल जिले में एक 24 वर्षीय पुरुष, एक 81 वर्षीय पुरुष, एक 55 वर्षीय महिला, एक 81 वर्षीय पुरुष, एक  62 वर्षीय पुरुष, एक 57 वर्षीय महिला, एक 50 वर्षीय पुरुष तथा एक 58 वर्षीय पुरुष की मौत की पुष्टि हुई है.

झारसुगुड़ा जिले में एक 61 वर्षीय पुरुष, एक 73 वर्षीय पुरुष, एक 48 वर्षीय पुरुष, एक 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है. कंधमाल जिले में एक 60 वर्षीय महिला, एक 48 वर्षीय पुरुष तथा एक 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है.

खुर्दा जिले में एक 55 वर्षीय महिला, एक 73 वर्षीय महिला, एक 40 वर्षीय पुरुष तथा एक 24 वर्षीय पुरुष की मृत्यु हुई है.

मालकानगिरि जिले में एक 48 वर्षीय महिला, नयागढ़ जिले में एक 70 वर्षीय महिला तथा नुआपड़ा जिले में एक 55 वर्षीय महिला की जान गयी है.

पुरी जिले में एक 48 वर्षीय महिला, एक 70 वर्षीय महिला, एक 63 वर्षीय पुरुष, एक 57 वर्षीय पुरुष की मौत हो गयी है.

संबलपुर जिले में एक 78 वर्षीय पुरुष, एक 48 वर्षीय पुरुष, एक 60 वर्षीय पुरुष, एक 34 वर्षीय पुरुष की मृत्यु हुई है. सुंदरगढ़ जिले में एक 51 वर्षीय पुरुष, एक 57 वर्षीय पुरुष, एक 48 वर्षीय महिला, एक 45 वर्षीय पुरुष, एक 24 वर्षीय महिला, एक 65 वर्षीय पुरुष, एक 45 वर्षीय पुरुष, एक 68 वर्षीय पुरुष, एक 44 वर्षीय महिला तथा एक 45 वर्षीय पुरुष की मौत हो गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

अनंत नायक समेत ओडिशा के सभी सांसदों ने शपथ ग्रहण किया

 कई सांसदों ने ओड़िया भाषा में ली शपथ भुवनेश्वर। केंदुझर से सांसद अनंत नायक, बैजयंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *