Fri. Apr 18th, 2025
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

काठमांडू, नेपाल की राजधानी काठमांडू की एक अदालत ने एक क्विंटल सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार किए गए चार चीनी नागरिकों को बुधवार को पांच दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।

केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने सोना तस्करी में संलिप्त चार चीनी नागरिकों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया था। इस मामले में अब तक 10 चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डीआईजी कुबेर कडायत ने बताया कि सोना तस्करी में गिरफ्तार चार चीनी नागरिकों में तीन पुरुष और एक महिला है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तारी के साथ ही उन्हें काठमांडू की जिला अदालत में पेश कर पांच दिनों की रिमांड पर लिया गया है। सीआईबी के एक जांच अधिकारी ने बताया कि आज रिमांड पर लिए गए चीनी नागरिकों को पहले से पुलिस रिमांड पर चल रहे अन्य चीनी नागरिकों के साथ आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सोना तस्करी के मामले में पुलिस ने सबसे पहले एक चीनी नागरिक को एयरपोर्ट से चीन जाते समय गिरफ्तार किया था। उसके बयान के आधार पर चीनी मूल के एक वियतनामी और एक भारतीय पासपोर्टधारी नागरिक को गिरफ्तार किया था। इसके कुछ दिन बाद ही दावा छिरिंग नाम के एक तिब्बती नागरिक को गिरफ्तार किया गया। कुछ दिन पहले ही सीआईबी ने दो अन्य चीनी नागरिकों को एयरपोर्ट से उस समय गिरफ्तार किया था जब वो चीन भागने की फिराक में थे। इन छह चीनी नागरिकों के बाद आज चार अन्य की गिरफ्तारी हुई है।
साभार -हिस

Share this news

By desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *