Sat. Apr 12th, 2025
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर
  • लव जिहाद व मतांतरण से बचने के लिए युवतियों को जागरूक करेगी दुर्गावाहिनी

लखनऊ, दुर्गा वाहिनी हिन्दू युवतियों को आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे के साथ-साथ शस्त्र चलाने की भी ट्रेनिंग देगी। इसके लिए दुर्गा वाहिनी सभी प्रान्तों में सात दिन का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग लगा रही है। इस प्रशिक्षण के दौरान योगासन, व्यायाम और नि:युद्ध के साथ-साथ शस्त्र चलाने व निशानेबाजी का अभ्यास कराया जायेगा।
दुर्गा वाहिनी की प्रान्त संयोजिका मुद्रा सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि दुर्गा वाहिनी हिन्दू युवतियों का संगठन है। दुर्गा वाहिनी का प्रशिक्षण इस्लाम और ईसाई धर्म जैसे विदेशी धर्मों की साजिशों से हिन्दू बहन बेटियों को सावधान करके लव जिहाद व धर्मांतरण की गतिविधियों को रोकने में सहायक होगा।

दुर्गा वाहिनी के वर्ग में बहनों को हिन्दू संस्कृति, राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका,आदर्श हिन्दू घर, परिवार की विशेषताओं के बारे में अवगत कराया जायेगा। इसके अलावा गौ-सेवा, घरेलू चिकित्सा, सेवा व स्वावलंबन का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा।
चार स्थानों पर लगेगा दुर्गा वाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग

इस बार दुर्गा वाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग पूर्वी उत्तर प्रदेश के चार स्थानों पर लगेगा। इस वर्ग में 15 से 35 वर्ष की युवतियां भाग लेंगी। अवध प्रान्त और काशी प्रान्त का दुर्गा वाहिनी का प्रशिक्षण वर्ग 21 मई से प्रारम्भ हो गया है। अवध का प्रशिक्षण वर्ग गंगाराम बाराती लाल विद्या मंदिर इंटर कालेज, लालगंज में चल रहा है। इसी तरह काशी प्रान्त का वर्ग अतुलानन्द कान्वेन्ट स्कूल, वाराणसी में चल रहा है। इसके अलावा गोरक्ष प्रान्त का प्रशिक्षण वर्ग 22 मई से माधव पब्लिक स्कूल गोरखपुर में शुरू होगा।
साभार -हिस

Share this news

By desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *