Home / National / चार दिवसीय प्रवास पर झारखंड पहुंचे संघ प्रमुख भागवत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

चार दिवसीय प्रवास पर झारखंड पहुंचे संघ प्रमुख भागवत

रांची, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत चार दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को झारखंड के रांची पहुंचे। इस दौरान वह लोहरदगा जिले में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में शामिल होंगे।

डॉ. भागवत करीब 12 बजे तपस्विनी एक्सप्रेस से भुवनेश्वर से चलकर रांची जिले के हटिया स्टेशन पहुंचे। उनके आगमन से पहले ही रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। हालांकि उनको करीब 10.30 बजे पहुंचना था, लेकिन ट्रेन विलंब से पहुंची। रेलवे स्टेशन से वह सड़क मार्ग से लोहरदगा के लिए रवाना हो गए।
लोहरदगा जिले में स्थित शीला अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन किया गया है। डॉ. भागवत के आगमन के मद्देनजर यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। डॉ. भागवत 19 मई को सुबह 9.30 बजे यहां से रांची जाएंगे और उसी दिन शाम को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होंगे।
उल्लेखनीय है कि संघ शिक्षा वर्ग संघ का सांगठनिक प्रशिक्षण शिविर है। इसके प्रथम और द्वितीय वर्ष का प्रशिक्षण हर साल प्रांत अथवा क्षेत्र स्तर पर आयोजित किया जाता है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

भारत और मॉरीशस के बीच 8 अहम समझौते, रणनीतिक साझेदारी को मिला विस्तार

नई दिल्ली। भारत और मॉरीशस के बीच वित्तीय अपराध की रोकथाम, छोटे एवं मझोले उद्यम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *