Home / National / भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल’ को बताया सद्दाम हुसैन, किंम जोंग का मकान

भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल’ को बताया सद्दाम हुसैन, किंम जोंग का मकान

नई दिल्ली, भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल’ को लेकर लगातार हमलावर है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केजरीवाल का मकान सद्दाम हुसैन, किंम जोंग के मकान की तरह है। उनके घर के दरवाजे सेंसर वाले हैं, जो बड़े संस्थानों में इस्तेमाल किये जाते हैं।
उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित के मकान में लगे एसी पर केजरीवाल ने कहा था उनका कलेजा कांप उठता है। दिल्ली की जनता को मुफ्त के नाम पर धोखा दिया है। वो क्षेत्रीय दल से राष्ट्रीय और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता बन गए हैं।

आगे उन्होंने कहा, “केजरीवाल सबकुछ रिमोट से कंट्रोल कर रहे हैं, यहां तक कि अपनी पार्टी भी और पंजाब सरकार को भी। वो आज नि:शब्द हो गए हैं। आईआईटी ग्रेजुएट पहले ही ज्यादा बोल चुके हैं और शब्दहीन हो गए हैं। ये नैतिक दृष्टि से जनता के साथ विश्वासघात है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

दिल्ली में 29 को कृत्रिम बारिश कराएंगी दिल्ली सरकार, बुराड़ी क्षेत्र में हुआ क्लाउड सीडिंग का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने 29 अक्टूबर को क्लाउड सीडिंग के माध्यम से कृत्रिम वर्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *