Home / National / भारत-श्रीलंका ने द्विपक्षीय और सैन्य संबंधों को बढ़ाने पर सार्थक चर्चा की

भारत-श्रीलंका ने द्विपक्षीय और सैन्य संबंधों को बढ़ाने पर सार्थक चर्चा की

  •  वायु सेना प्रमुख यात्रा के दूसरे दिन प्रधान मंत्री दिनेश गुणावर्धने से मिले

  •  भारत की ओर से श्रीलंकाई सशस्त्र बलों के लिए एएन -32 प्रोपेलर सौंपे

नई दिल्ली, श्रीलंका की यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाक़ात करके द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने गण्यमान्य व्यक्तियों और सैन्य अधिकारियों के साथ अपनी बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को बढ़ाने पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने भारतीय शांति रक्षा सेना (आईपीकेएफ) स्मारक पर माल्यार्पण कर भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को अपने ट्वीट में भारतीय वायुसेना प्रमुख की श्रीलंकाई सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की जानकारी दी और लिखा, ‘सीएएस एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी श्रीलंका दौरे के दूसरे दिन प्रधान मंत्री दिनेश गुणावर्धने से मिले और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने रक्षा सचिव जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणरत्ने, सीडीएस जनरल शैवेंद्र सिल्वा और श्रीलंकाई सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल विकम लियानगे के साथ भी बातचीत की। बातचीत के दौरान वायु सेना प्रमुख ने भारत और श्रीलंका के बीच सैन्य संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को बढ़ाने पर भी सार्थक चर्चा हुई।
वायु सेना प्रमुख चौधरी ने यात्रा के पहले दिन राष्ट्रपति, रक्षा राज्य मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ-साथ श्रीलंकाई वायु सेना और नौसेना के कमांडरों से मुलाकात की। द्विपक्षीय वार्ता में जरूरत पड़ने पर भारतीय वायुसेना की ओर से हर समय श्रीलंका के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया गया। सीएएस ने प्रतिष्ठित श्रीलंकाई नेशनल डिफेंस कॉलेज में भी व्याख्यान दिया। एयरफोर्स हेडक्वार्टर पर उन्होंने श्रीलंकाई वायुसेना (एसएलएएफ) के कमांडर एयर मार्शल सुदर्शन पथिराना से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय महत्व के कई मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

वायुसेना प्रमुख चौधरी ने श्रीलंकाई सशस्त्र बलों के लिए एएन -32 प्रोपेलर सौंपे, ताकि उनकी वायु सेना के विमानों की उच्च परिचालन तत्परता को सुनिश्चित किया जा सके। भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा कि यह श्रीलंका के सशस्त्र बलों के क्षमता निर्माण प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दिखाता है। कोलंबो में एसएलएएफ स्टेशन के कमांडिंग ऑफिसर सुरेश फर्नांडो ने उनका स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने कोलंबो स्थित नौसेना मुख्यालय में श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल प्रियंथा परेरा से भी मुलाकात की थी। नौसेना की परंपरा के मुताबिक श्रीलंकाई मुख्यालय पर उनका स्वागत किया गया।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

पतंजलि की शोध टीम ने खोजी विश्व के लिए एक नई वनस्पति

हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखण्ड के हिमालयी क्षेत्र यमुनोत्री में एक ऐसा पौधा पाया गया है, जो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *