-
विहिप अध्यक्ष ने मां विंध्यवासिनी की चौखट पर परिवार संग नवाया शीश
विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार को पत्नी कविता सिंह, पुत्री व दामाद संजय सिंह के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने विंध्यधाम आए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुरानी वीआईपी मार्ग से गर्भगृह पहुंच मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया। इसके उपरांत निर्माणाधीन विंध्य कारिडोर का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि विंध्य कारिडोर बनने से आस्था की डगर पर श्रद्धालुओं की राह सुगम होगी और काफी सहूलियत मिलेगी। निश्चित तौर पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल, महेश तिवारी, जिला सेवा प्रमुख महेंद्र पांडेय, दीनानाथ मिश्र, बृजेश उपाध्याय, अगस्त्य द्विवेदी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने विंध्याचल स्थित कार्यालय पर उनका स्वागत किया।
साभार -हिस